Abhay Pratap Singh | August 26, 2026 | 04:56 PM IST | 1 min read
यूपीएसएसएससी स्टेनोग्राफर 2023 स्किल टेस्ट एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए पंजीकरण संख्या और पासवर्ड जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने विज्ञापन संख्या-09-परीक्षा 2023 के अंतर्गत स्टेनोग्राफर हिंदी शॉर्टहैंड और हिंदी टाइपिंग के लिए हॉल टिकट जारी कर दिए हैं। पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर यूपी स्टेनोग्राफर स्किल टेस्ट एडमिट कार्ड 2026 जांच सकते हैं।
यूपीएसएसएससी स्टेनोग्राफर 2023 भर्ती के लिए टाइपिंग परीक्षा 1 सितंबर से 3 सिंतबर 2026 तक प्रत्येक दिन जनपद लखनऊ के परीक्षा केंद्र Excellence Infotec, In Campus of Rajat Woman's College of Education and Management, In front of Rajat P.G. College, New Panchvati, Kamta, Ayodhya Road, Lucknow 226028 पर आयोजित की जाएगी।
अभ्यर्थियों को यूपीएसएसएससी स्टेनोग्राफर 2023 स्किल टेस्ट एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए पंजीकरण संख्या और पासवर्ड जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। टाइपिंग टेंस्ट में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर अपने हॉल टिकट के साथ उसमें उल्लिखित दस्तावेज भी लाने होंगे।
यूपी स्टेनोग्राफर 2023 मुख्य लिखित परीक्षा के स्कोर के आधार पर टाइपिंग परीक्षा में 3815 अभ्यर्थी शामिल होंगे। आयोग ने अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र में दिए गए सभी विवरणों को ध्यान पूर्वक जांचने की भी सलाह दी है। एडमिट कार्ड के बिना किसी भी स्थिति में उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।
इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 277 स्टेनोग्राफर के पद भरे जाएंगे, जिसमें जनरले के 103, ईडब्ल्यूएस के 20, ओबीसी के 65, एससी के 81 और एसटी के 8 पद शामिल है। अधिक जानकारी के लिए कैंडिडेट यूपीएसएसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध नवीनतम सूचना जांच सकते हैं।
निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं: