India Pakistan Tension: पंजाब के 6 सीमावर्ती जिलों, संगरूर में आज बंद रहेंगे स्कूल, अधिकारियों ने दी जानकारी
Press Trust of India | May 12, 2025 | 07:34 AM IST | 2 mins read
शिक्षा मंत्री ने कहा कि अगर किसी यूनिवर्सिटी ने पहले ही परीक्षा की तारीखें बदल दी हैं, तो परीक्षाएं नए शेड्यूल के मुताबिक ही होंगी।
पंजाब: पाकिस्तान की सीमा से सटे पंजाब के 6 जिलों और संगरूर में स्कूल सोमवार (12 मई) को बंद रहेंगे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि एहतियात के तौर पर होशियारपुर में रविवार देर रात ‘ब्लैकआउट’ लागू कर दिया गया।
उन्होंने बताया कि राज्य के बाकी हिस्सों में शैक्षणिक संस्थान आज से फिर खुलेंगे। पाकिस्तान की सीमा से सटे फाजिल्का, पठानकोट, अमृतसर, फिरोजपुर, गुरदासपुर और तरनतारन जिलों में विद्यालयों को बंद रखने का आदेश जारी किया है।
पंजाब की पाकिस्तान के साथ 553 किलोमीटर लंबी सीमा फाजिल्का और 5 अन्य जिलों से होकर गुजरती है। शिक्षा मंत्री ने कहा कि अगर किसी यूनिवर्सिटी ने पहले ही परीक्षा की तारीखें बदल दी हैं, तो परीक्षाएं नए शेड्यूल के मुताबिक ही होंगी।
India Pakistan Tension: सुरक्षा नियमों का पालन करने का आदेश
सीमा से लगे जिलों के उपायुक्तों को यह अधिकार दिया गया है कि वे वहां की स्थिति देखकर तय करें कि स्कूल खोलने हैं या बंद रखने हैं। मंत्री ने सभी शैक्षणिक संस्थानों से कहा है कि वे सरकार के नियमों का पालन करें।
इस बीच, फिरोजपुर, गुरदासपुर, पठानकोट और मोगा में अधिकारियों ने परामर्श जारी किया, जिसमें लोगों से रविवार शाम को स्वेच्छा से घर की लाइटें बंद करने और जब तक आवश्यक न हो, बाहर निकलने से बचने का आग्रह किया गया।
India Pakistan War: ऑनलाइन कक्षाएं ले सकते हैं शिक्षक
भारत-पाकिस्तान के बीच सैन्य कार्रवाई रोकने पर सहमति बनने के बाद रविवार को पंजाब में, खास तौर पर सीमावर्ती इलाकों में शांति रही। प्रशासन ने कहा कि अमृतसर में स्कूली शिक्षक ऑनलाइन कक्षाएं ले सकते हैं।
जिले के कॉलेज और विश्वविद्यालय भी बंद रहेंगे। पठानकोट और गुरदासपुर में कॉलेज और विश्वविद्यालय सोमवार को बंद रहेंगे। अधिकारियों द्वारा जारी आदेश के अनुसार, विश्वविद्यालय और कॉलेज के शिक्षक ऑनलाइन कक्षाएं ले सकते हैं।
संगरूर में भी अधिकारियों ने सभी शैक्षणिक संस्थानों को बंद करने का आदेश दिया है। इससे पहले शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस ने कहा था कि पंजाब भर में सभी शैक्षणिक संस्थान, स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालय सोमवार को फिर से खुलेंगे।
अगली खबर
]India Pakistan War: भारत - पाकिस्तान सैन्य संघर्ष के बीच दिल्ली में कुछ स्कूलों ने ऑनलाइन कक्षाएं की शुरू
वसंत कुंज स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस), पश्चिम विहार स्थित इंद्रप्रस्थ वर्ल्ड स्कूल और मॉडल टाउन स्थित क्वीन मैरी स्कूल जैसे स्कूलों ने दिन के लिए वर्चुअल कक्षाओं का विकल्प चुना।
Press Trust of India | 2 mins readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल