कोर्स में केमिकल प्रोसेस इंजीनियरिंग की मजबूत पढ़ाई के साथ-साथ डेटा साइंस, ऊर्जा और सस्टेनेबिलिटी जैसे विषयों में विशेषज्ञता मिलेगी। साथ ही, छात्रों को स्थानीय इंडस्ट्री के साथ मिलकर एक प्रोजेक्ट (कैपस्टोन) भी करना होगा।
आईआईटी मद्रास जांजीबार ने शुरू किया केमिकल प्रोसेस इंजीनियरिंग में नया यूजी कोर्स, 6 जुलाई तक करें आवेदन
Santosh Kumar | June 27, 2025 | 02:37 PM IST | 2 mins read
कैंपस की प्रभारी निदेशक प्रीति अगलयम ने कहा, "मैं स्वयं एक केमिकल इंजीनियर हूं और इस पाठ्यक्रम को परिसर में लाना महत्वपूर्ण है।"
नई दिल्ली: आईआईटी मद्रास जांजीबार ने शैक्षणिक वर्ष 2025-26 के लिए केमिकल प्रोसेस इंजीनियरिंग में बैचलर ऑफ साइंस (बीएस) प्रोग्राम की घोषणा की है। यह 4 साल का पूर्णकालिक स्नातक पाठ्यक्रम है, जो भारतीय छात्रों सहित सभी देशों के छात्रों के लिए खुला है। जो छात्र इस कोर्स में एडमिशन लेना चाहते हैं, वे 6 जुलाई 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए आधिकारिक वेबसाइट admissions.iitmz.ac.in/bscpe पर जाना होगा।
केमिकल प्रोसेस इंजीनियरिंग में बीएस प्रोग्राम के बारे में अधिक जानकारी वेबसाइट पर दी गई है। यह बीएस प्रोग्राम इस तरह से डिज़ाइन किया गया है कि छात्र कोर केमिकल इंजीनियरिंग का गहराई से अध्ययन कर सकें।
छात्रों को प्रयोगशाला में काम करने, उद्योग परियोजनाओं में भाग लेने और विभिन्न विषयों को सीखने का मौका मिलेगा। यह कोर्स आईआईटी मद्रास, आईआईटीएम जंजीबार और दुनिया के अन्य संस्थानों के प्रोफेसरों द्वारा पढ़ाया जाएगा।
बीएस कोर्स के लिए पात्रता मानदंड
कैंपस में पहले से ही 4 वर्षीय बीएससी डिग्री प्रोग्राम (डेटा साइंस और एआई), दो वर्षीय एमटेक प्रोग्राम (डेटा साइंस और एआई) और एक अन्य एमटेक कोर्स (ओशन स्ट्रक्चर) उपलब्ध है। कोर्स के बाद छात्रों को आईआईटी मद्रास की डिग्री मिलेगी।
इस कोर्स के लिए, उम्मीदवारों को कक्षा 12 उत्तीर्ण होना चाहिए या इसके समकक्ष योग्यता, जैसे कि फॉर्म VI, GCE एडवांस्ड लेवल, IB डिप्लोमा या कैम्ब्रिज AS और A लेवल। साथ ही, भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित अनिवार्य विषय होने चाहिए।
स्क्रीनिंग टेस्ट और साक्षात्कार होगा
उम्मीदवारों का स्क्रीनिंग टेस्ट 13 जुलाई 2025 को (चेन्नई, जंजीबार और अन्य स्थानों पर) आयोजित किया जाएगा और ऑनलाइन साक्षात्कार 25 से 31 जुलाई 2025 के बीच होगा। इसके बाद छात्रों की कक्षाएं 6 अक्टूबर 2025 से शुरू होंगी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार
- JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 के लिए परसेंटाइल, रॉ मार्क्स व नॉर्मलाइजेशन का सरल विश्लेषण जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी पटना के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी