IIT Madras ने डेटा साइंस और इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम में बीएस डिग्री के लिए शुरू किए आवेदन, अंतिम तिथि 20 मई
Santosh Kumar | April 30, 2025 | 02:44 PM IST | 2 mins read
यह प्रोग्राम खास तौर पर उन छात्रों और कामकाजी लोगों के लिए है जो बिना जेईई और सीट लिमिट के आईआईटी में पढ़ना चाहते हैं।
नई दिल्ली: आईआईटी मद्रास ने डेटा साइंस एंड एप्लीकेशन और इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम में बीएस डिग्री के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह प्रोग्राम खास तौर पर उन छात्रों और कामकाजी लोगों के लिए है जो बिना जेईई और सीट लिमिट के आईआईटी में पढ़ना चाहते हैं। इस कोर्स में अब तक 38,000 से अधिक छात्र दाखिला ले चुके हैं, जिनमें 25% महिलाएं और 20% 30 साल से अधिक उम्र के छात्र शामिल हैं।
जेईई मेन पास करने वाले सीधे इसमें दाखिला ले सकते हैं, जबकि बाकी लोग पहले चार हफ़्ते का ऑनलाइन कोर्स करके और क्वालिफायर परीक्षा पास करके इसमें शामिल हो सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 20 मई तय की गई है।
IIT Madras BS Course: कोर्स के लिए पात्रता मानदंड
ये प्रोग्राम 21वीं सदी की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किए गए हैं ताकि देश भर के छात्रों को आईआईटी स्तर की शिक्षा सुलभ हो सके। डेटा साइंस प्रोग्राम किसी भी स्ट्रीम के छात्रों के लिए खुला है, बशर्ते उन्होंने कक्षा 10 में गणित और अंग्रेजी पढ़ी हो।
जबकि इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम प्रोग्राम के लिए 11वीं और 12वीं में फिजिक्स और मैथ्स की पढ़ाई जरूरी है। आईआईटी मद्रास के निदेशक वी. कामकोटि ने कहा कि शिक्षा को अधिक समावेशी और लोकतांत्रिक बनाने की दिशा में यह मजबूत कदम है।
उन्होंने यह भी बताया कि गेट 2025 की शीर्ष 10 रैंक में से 3 रैंक इसी कार्यक्रम के छात्रों ने हासिल की हैं। कार्यक्रम के तहत उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को संस्थान में एमटेक या एमएस में अपग्रेड करने का अवसर भी मिलता है।
IIT Madras Admission: प्रोग्राम की मुख्य विशेषताएं
बीएस प्रोग्राम के स्नातकों ने इंडस्ट्री और शिक्षा, दोनों क्षेत्रों में शानदार उपलब्धियां हासिल की हैं। आवेदन करने के लिए छात्र study.iitm.ac.in लिंक पर क्लिक कर सकते हैं। इन कार्यक्रमों की मुख्य विशेषताएं इस प्रकार हैं-
- जेईई की जरूरत नहीं, जो भी छात्र 12वीं पास कर चुके हैं, वे आवेदन कर सकते हैं।
- सर्टिफिकेट या डिप्लोमा लेकर कोर्स छोड़ सकते हैं या आगे बढ़कर बीएससी/बीएस डिग्री पूरी कर सकते हैं।
- कोर्स की पढ़ाई ऑनलाइन है, और परीक्षा भारत व विदेश के परीक्षा केंद्रों में ऑफलाइन होगी।
- इसे किसी और ग्रेजुएशन कोर्स के साथ-साथ या अकेले भी किया जा सकता है।
- 12वीं में पढ़ाई के दौरान भी आवेदन कर सकते हैं।
- उम्र की कोई सीमा नहीं है, सीटों की कोई सीमा नहीं है और छात्रों को आर्थिक मदद भी दी जाएगी।
- बीएससी या बीएस की डिग्री मिलने पर आपको आईआईटी मद्रास का एलुमनी स्टेटस मिलेगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार