IIT Madras 61st Convocation: आईआईटी मद्रास का 61वां दीक्षांत समारोह 19 जुलाई को होगा आयोजित
Saurabh Pandey | July 17, 2024 | 03:34 PM IST | 1 min read
आईआईटी मद्रास के 61वें दीक्षांत समारोह के लिए सुबह 10.30 बजे के बाद किसी को भी प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। दीक्षांत समारोह के दौरान किसी को भी इधर-उधर घूमने की इजाजत नहीं होगी। पूरे कार्यक्रम के दौरान सभी को पूर्णतः शांत रहना होगा।
नई दिल्ली : आईआईटी मद्रास का 61वां दीक्षांत समारोह शुक्रवार यानी 19 जुलाई 2024 को सुबह 11 बजे से एसएसी में आयोजित किया जाएगा। रसायन विज्ञान में नोबेल पुरस्कार विजेता, 2012, प्रोफेसर ब्रायन के. कोबिल्का इस अवसर के मुख्य अतिथि होंगे।
आईआईटी मद्रास के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के अध्यक्ष डॉ. पवन गोयनका इस अवसर को संबोधित करेंगे। प्रोफेसर वी. कामकोटि, निदेशक, आईआईटी मद्रास निदेशक की रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे।
आईआईटी मद्रास के 61वें दीक्षांत समारोह में मेहमानों को निमंत्रण कार्ड लेकर आना होगा। प्रत्येक निमंत्रण कार्ड के लिए, दो व्यक्तियों को एसएसी में प्रवेश की अनुमति सुबह 10.30 बजे से पहले होगी। सुबह 10.30 बजे के बाद किसी को भी प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। दीक्षांत समारोह के दौरान किसी को भी इधर-उधर घूमने की इजाजत नहीं होगी। पूरे कार्यक्रम के दौरान सभी को पूर्णतः शांत रहना होगा।
IIT Madras 61st Convocation: कार्यक्रम की सूची
- सबसे पहले अध्यक्ष की तरफ से दीक्षांत समारोह के उद्घाटन की घोषणा की जाएगी।
- इसके बाद निदेशक द्वारा स्वागत एवं रिपोर्ट की प्रस्तुति होगी।
- गवर्नर बोर्ड के अध्यक्ष का संबोधन होगा।
- मुख्य अतिथि का संबोधन होगा।
- आवाज द्वारा सभी डिग्रियां प्रदान की जाएंगी।
- मुख्य अतिथि द्वारा स्नातकों को पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।
- भारत के राष्ट्रपति के पुरस्कार विजेताओं द्वारा बातचीत और
- राज्यपाल पुरस्कार
- नये स्नातकों द्वारा प्रतिज्ञा
- इसके बाद अध्यक्ष की तरफ से दीक्षांत समारोह समाप्त होने की घोषणा की जाएगी।
- इसके बाद सबसे आखिर में राष्ट्रगान होगा।
आईआईटी मद्रास के 61वें दीक्षांत समारोह को लाइव देखने के लिए- https://www.youtube.com/watch?v=CklnaAj58QI पर जाना होगा।
अगली खबर
]IIT Madras Brain Research: आईआईटी मद्रास के पूर्व छात्र ने ‘ब्रेन रिसर्च’ के लिए 41 करोड़ रुपये किए दान
आईआईटी मद्रास के सुधा गोपालकृष्णन ब्रेन सेंटर ने एक विश्व स्तरीय हाई-थ्रूपुट हिस्टोलॉजी पाइपलाइन विकसित की है, जो पूरे मानव मस्तिष्क को उच्च-रिजॉल्यूशन डिजिटल इमेज वॉल्यूम में संसाधित करती है।
Abhay Pratap Singh | 1 min readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल