IIT Jodhpur Recruitment 2024: आईआईटी जोधपुर में नॉन टीचिंग पदों पर भर्ती, जानें आवेदन की प्रक्रिया
Saurabh Pandey | April 27, 2024 | 05:35 PM IST | 1 min read
आईआईटी जोधपुर नॉन टीचिंग भर्ती 2024 आवेदकों के पास पद के अनुसार आवश्यक विषयों में कम से कम 50-55 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातक की डिग्री होनी चाहिए ।
नई दिल्ली : भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान जोधपुर (आईआईटी जोधपुर) में गैर-शिक्षण/शैक्षणिक कर्मचारियों की भर्ती चल रही है। पात्र इच्छुक उम्मीदवार आईआईटी जोधपुर गैर-शिक्षण भर्ती 2024 के लिए आधिकारिक वेबसाइट iitj.ac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 7 मई 2024 तक है।
पदों का विवरण
आईआईटी जोधपुर गैर-शिक्षण भर्ती अधिसूचना के अनुसार वरिष्ठ तकनीकी सहायक, कनिष्ठ तकनीकी सहायक, तकनीकी अधीक्षक, उप रजिस्ट्रार, प्रबंधक और संस्थान के विभिन्न तकनीकी और प्रशासनिक विभागों सहित 122 पदों पर भर्ती के लिए प्रक्रिया चल रही है।
- टेक्निकल - 74 पद
- एडमिनिस्ट्रेटिव - 48 पद
IIT Jodhpur Recruitment 2024 शैक्षणिक योग्यता
आईआईटी जोधपुर नॉन टीचिंग भर्ती 2024 आवेदकों के पास पद के अनुसार आवश्यक विषयों में कम से कम 50-55 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही केंद्र/राज्य सरकार में 03 वर्ष का अनुभव होना चाहिए। कंप्यूटर का अनुभव भी होना चाहिए।
आवेदन शुल्क
आईआईटी जोधपुर नॉन टीचिंग भर्ती 2024 के लिए आवेदन करने वाले अनारक्षित, ओबीसी (वेतन स्तर 10 और ऊपर) कैटेगरी के उम्मीदवारों को 1000 रुपये और अनारक्षित, ओबीसी (अन्य शेष पद) के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये है। एससी,एसटी,पीडब्ल्यूडी, ईडब्ल्यूएस, महिला, ईएसएम उम्मीदवारों को कोई शुल्क नहीं देना होगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल