IIT JAM 2025 Exam: आईआईटी जैम परीक्षा कल, एग्जाम डे गाइडलाइंस, फॉर्मेट, सब्जेक्ट, शिफ्ट टाइमिंग्स जानें
Saurabh Pandey | February 1, 2025 | 06:00 PM IST | 2 mins read
आईआईटी जैम परीक्षा दो पालियों में 7 विषयों के लिए आयोजित की जाएगी। पहली पाली में केमिस्ट्री, जूलॉजी और मैथमैटिक्स की परीक्षाएं होंगी, जबकि दूसरी पाली में बायोटेक्नोलॉजी, इकॉनोमिक्स, मैथमैटिकल स्टैटिक्स और फिजिक्स की परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी।
Candidates can download JAM previous year's papers to boost their exam preparation.
Download Nowनई दिल्ली : भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, दिल्ली (आईआईटी दिल्ली) कल यानी 2 फरवरी, 2025 को मास्टर्स प्रवेश के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेएएम) आयोजित करेगा। आईआईटी जैम परीक्षा भारत के लगभग 110 शहरों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवारों को अपना एडमिट कार्ड साथ लेकर परीक्षा केंद्र पर जाना होगा।
IIT JAM 2027: Syllabus | Physics Formula Sheet | Preparation Tips
PYQ's With Answer Key: Biotechnology | Chemistry | Geology | Economics | Physics | Maths | Statistics
IIT JAM: Cut off for Top IITs
आईआईटी जेएएम 2025 दो सत्रों - सुबह और दोपहर में आयोजित किया जाएगा। जैम परीक्षा सात विषयों - जैव प्रौद्योगिकी (Biotechnology), केमिस्ट्री (Chemistry), अर्थशास्त्र (Economics), जूलॉजी (Geology), मैथमैटिकल स्टैटिक्स (Mathematical Statistics), गणित (Mathematics) और फिजिक्स (Physics) के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) मोड में आयोजित की जाएगी।
IIT JAM 2025: टेस्ट शेड्यूल
आईआईटी जैम परीक्षा दो पालियों में 7 विषयों के लिए आयोजित की जाएगी। पहली पाली में केमिस्ट्री, जूलॉजी और मैथमैटिक्स की परीक्षाएं होंगी, जबकि दूसरी पाली में बायोटेक्नोलॉजी, इकॉनोमिक्स, मैथमैटिकल स्टैटिक्स और फिजिक्स की परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी।
IIT JAM 2025: परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण चीजें
- प्रवेश पत्र
- फोटो पहचान प्रमाण (आधार, मतदाता पहचान पत्र, पैन कार्ड आदि)
- पारदर्शी पानी की बोतल
- पॉकेट साइज हैंड सैनिटाइजर
- चेहरे के लिए मास्क
- कलम और पेंसिल
IIT JAM 2025: एग्जाम डे गाइडलाइंस
- आईआईटी जैम परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को अपना प्रवेश पत्र और मूल फोटो आईडी लेकर जाना होगा।
- परीक्षा से पहले उम्मीदवारों को अपनी उंगलियों पर मेंहदी, स्याही या टैटू लगाने से बचना चाहिए।
- परीक्षा हॉल में फोन, स्मार्टवॉच या कैलकुलेटर जैसे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण न रखें।
- परीक्षा हॉल के अंदर किसी भी प्रिंट, स्कैन या हाथ से लिखी सामग्री को लेकर जानें अनुमति नहीं है।
- उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर समय से पहुंचना होगा।
- परीक्षा हॉल के अंदर कंप्यूटर या उपकरणों के साथ छेड़छाड़ न करें।
- परीक्षा के दौरान अन्य अभ्यर्थियों से बातचीत न करें।
- उम्मीदवारों को रफ कार्य के लिए एक स्क्रिबल पैड मिलेगा और उस पर अपना नाम और पंजीकरण संख्या लिखनी होगी।
- परीक्षा के अंत में अभ्यर्थियों को स्क्रिबल पैड निरीक्षक को लौटा देना होगा।
IIT JAM 2025: जैम स्कोर के साथ एडवांस्ड डिग्रियां
जिन उम्मीदवारों के पास वैलिड JAM स्कोर होगा, वे कई एडवांस्ड डिग्रियां हासिल कर सकते हैं, जिनमें-
- एमएससी (M.Sc.)
- एमएससी (तकनीकी) (M.Sc. (Tech.)
- एमएस (अनुसंधान) (MS (Research)
- एमएससी - एम.टेक. दोहरी डिग्री (M.Sc. - M.Tech. Dual Degree)
- संयुक्त एम.एससी. - पीएच.डी. (Joint M.Sc. - Ph.D.)
- एमएससी - पीएच.डी. दोहरी डिग्री (M.Sc. - Ph.D. Dual Degree)
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार