IIT JAM Answer Key 2025: आईआईटी जैम आंसर की 14 फरवरी को jam2025.iitd.ac.in पर होगी जारी, रिजल्ट डेट जानें
Santosh Kumar | February 12, 2025 | 10:46 AM IST | 2 mins read
यदि कोई अभ्यर्थी जारी होने वाली आईआईटी जैम 2025 आंसर की से संतुष्ट नहीं होंगे तो वे इस पर अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।
Candidates can download JAM previous year's papers to boost their exam preparation.
Download Nowनई दिल्ली: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) दिल्ली 14 फरवरी को संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जैम) 2025 के लिए आईआईटी जैम आंसर की 2025 जारी करेगा। जो उम्मीदवार आईआईटी जैम 2025 परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट jam2025.iitd.ac.in के माध्यम से जारी होने के बाद आईआईटी जैम 2025 आंसर-की की जांच कर सकेंगे। आईआईटी जैम 2025 परीक्षा 2 फरवरी को आयोजित की गई थी।
IIT JAM 2027: Syllabus | Physics Formula Sheet | Preparation Tips
PYQ's With Answer Key: Biotechnology | Chemistry | Geology | Economics | Physics | Maths | Statistics
IIT JAM: Cut off for Top IITs
आईआईटी दिल्ली द्वारा जैम 2025 परीक्षा 3 घंटे की अवधि के लिए दो पालियों में आयोजित की गई, पहली पाली सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक चली, जबकि दूसरी पाली दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक चली।
IIT JAM Answer Key 2025: 20 फरवरी तक दर्ज कर सकेंगे आपत्ति
यदि कोई अभ्यर्थी जारी होने वाली आईआईटी जैम 2025 आंसर की से संतुष्ट नहीं होंगे तो वे इस पर अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। आईआईटी जैम आंसर की 2025 आपत्ति विंडो 20 फरवरी तक सक्रिय रहेगी।
मार्किंग स्कीम के अनुसार, 1 अंक वाले प्रश्नों के प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/3 अंक काटे जाएंगे और 2 अंक वाले प्रश्नों के प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 2/3 अंक काटे जाएंगे। हालांकि, सेक्शन B और C में कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं है।
Also read GATE 2025 Admit Card: गेट एडमिट कार्ड gate2025.iitr.ac.in पर कल होगा जारी, डाउनलोड प्रक्रिया जानें
IIT JAM 2025 Result Date: आईआईटी जैम रिजल्ट डेट 2025
आईआईटी दिल्ली ने आईआईटी जैम 2025 रिजल्ट की संभावित तिथि की घोषणा कर दी है। आईआईटी जैम रिजल्ट 2025 19 मार्च तक जारी किया जा सकता है। उम्मीदवार इसे आधिकारिक पोर्टल पर चेक कर सकेंगे।
आईआईटी जैम 2025 रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक पोर्टल पर अपना नामांकन नंबर/ईमेल आईडी या पासवर्ड दर्ज करना होगा। परीक्षा देश भर के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की गई थी।
आईआईटी जैम रिजल्ट 2025 में उम्मीदवार का नाम, नामांकन आईडी, प्रत्येक सेक्शन में प्राप्त अंक और कुल अंक भी दिखाए जाएंगे। उम्मीदवार के पर्सेंटाइल स्कोर और उसकी योग्यता स्थिति जैसे विवरण शामिल किए जाएंगे।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार