Abhay Pratap Singh | January 6, 2025 | 08:26 AM IST | 2 mins read
गेट एग्जाम शेड्यूल के अनुसार, गेट 2025 परीक्षा 1, 2, 15 और 16 फरवरी, 2025 को आयोजित की जाएगी।
Download the GATE 2027 subject-wise syllabus PDF and prepare with the latest topics, section-wise weightage, and exam pattern for your chosen discipline.
Check Now
नई दिल्ली: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रुड़की (IIT Roorkee) की ओर से कल यानी 7 जनवरी को ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग 2025 (GATE 2025) परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा। आधिकारिक घोषणा के बाद कैंडिडेट ऑफिशियल वेबसाइट gate2025.iitr.ac.in के माध्यम से गेट 2025 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
गेट हाल टिकट डाउलोड करने के लिए पंजीकृत उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे नामांकन आईडी और पासवर्ड की आवश्यकता होगी। गेट एडमिट कार्ड 2025 में कैंडिडेट अपना नाम, नामांकन आईडी, परीक्षा केंद्र, परीक्षा तिथि, समय, पेपर कोड और श्रेणी सहित अन्य विवरणों की जांच कर सकते हैं।
इससे पहले, गेट एडमिट कार्ड 2 जनवरी, 2025 को जारी किया जाना था। हालांकि, बाद में परीक्षा आयोजित करने वाले प्राधिकरण द्वारा गेट एडमिट कार्ड डेट 2025 में बदलाव किया गया। गेट एग्जाम शेड्यूल के अनुसार, गेट 2025 परीक्षा 1, 2, 15 और 16 फरवरी, 2025 को आयोजित की जाएगी।
Also readGATE 2025: आईआईटी, एनआईटी में एडमिशन के लिए सेफ गेट स्कोर क्या है? क्वालीफाइंग मार्क्स जानें
गेट 2025 हाल टिकट में किसी भी तरह की विसंगति होने पर उम्मीदवारों को तुरंत GATE संचालन प्राधिकरण से संपर्क करना चाहिए। इसके अलावा, उम्मीदवारों को परीक्षा के दिन किसी भी परेशानी से बचने के लिए GATE एडमिट कार्ड 2025 में दिए गए सभी महत्वपूर्ण निर्देशों को अच्छे से पढ़ लेना चाहिए।
परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड एक अनिवार्य दस्तावेज है। गेट प्रवेश पत्र 2025 के बिना उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। गेट एग्जाम सेंटर पर कैंडिडेट को GATE 2025 एडमिट कार्ड, आईडी प्रूफ और एक फोटो ले जाना होगा।
निम्नलिखित चरणों का पालन करके कैंडिडेट आसानी से गेट एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड कर सकते हैं: