IIT Student Suicide: आईआईटी दिल्ली के छात्र ने हॉस्टल में की आत्महत्या, चल रहा था मानसिक उपचार
Press Trust of India | October 23, 2024 | 11:51 AM IST | 2 mins read
झारखंड के देवघर निवासी मानसिक उपचार करा रहे कुमार यश ने अपने छात्रावास में पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली।
नई दिल्ली: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान दिल्ली (IIT Delhi) के 21 वर्षीय छात्र ने अपने छात्रावास के कमरे में पंखे से फंदा लगाकर कथित रूप से आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बुधवार (23 अक्टूबर) को यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि उन्हें एमएससी द्वितीय वर्ष के छात्र कुमार यश के कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
झारखंड के देवघर निवासी कुमार यश मानसिक उपचार करा रहा था। कुमार मंगलवार को भी आईआईटी अस्पताल गया था। अधिकारी ने बताया कि कुमार ने फंदा लगाने के लिए दो तौलिये का इस्तेमाल किया था। उसके दोस्त और संस्थान के कर्मी ने तौलिये को काटा और उसे नीचे उतारा।
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘मंगलवार को रात करीब 11 बजे पुलिस नियंत्रण कक्ष (पीसीआर) को एक फोन आया, जिसमें बताया गया कि आईआईटी के एक छात्र ने अरावली हॉस्टल के कमरा नंबर डी57 में आत्महत्या कर ली है। तुरंत एक कर्मी को मौके पर भेजा गया। कमरा अंदर से बंद था, इसलिए कुमार के दोस्त और आईआईटी कर्मचारी खिड़की तोड़कर उसके कमरे में घुसे।’’
उन्होंने बताया, ‘‘कुमार को आईआईटी की एंबुलेंस में सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने बताया कि उसकी अस्पताल लाने से पहले ही मौत हो गई है। शव को शवगृह में रखा गया है। मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। छात्रावास के जिस कमरे में कुमार ने आत्महत्या की, उसकी ‘मोबाइल अपराध टीम’ ने जांच की है।’’
पुलिस के अनुसार, वहां कोई सुसाइड नोट नहीं मिला, लेकिन कुमार की चिकित्सा स्वास्थ्य रिपोर्ट कार्ड के अनुसार वह मानसिक उपचार करा रहा था और मंगलवार को आईआईटी अस्पताल भी गया था।
उन्होंने कहा, ‘‘उसका उपचार किया गया और 29 अक्टूबर को मनोचिकित्सक से मिलने का समय दिया गया था। उसके दोस्तों के बयान दर्ज किए गए हैं। इस मामले में किसी साजिश की आशंका नहीं है।’’ उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
यदि आप किसी ऐसे व्यक्ति को जानते हैं जिनके आत्मघाती कदम उठाने की आशंका है तो उनसे संवाद करें और समझाएं। आत्महत्या के विचार आने पर पीड़ित व्यक्ति सहायता और परामर्श के लिए हेल्पलाइन नंबर 9820466726 पर कॉल कर सकते हैं या फिर AASRA की आधिकारिक वेबसाइट
http://www.aasra.info/
की मदद ले सकते हैं। इसके अलावा, 9152987821 भी कॉल कर सकते हैं। यहां आत्महत्या रोकने के लिए सक्रिय कुछ और संगठनों के
हेल्पलाइन
नं
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच