IIT-Bhubaneswar की छात्रा की प्रशासनिक भवन की 5वीं मंजिल से गिरकर मौत, आत्महत्या की आशंका
Santosh Kumar | September 4, 2024 | 02:55 PM IST | 2 mins read
पुलिस अधिकारी ने कहा, "हमें संदेह है कि यह आत्महत्या का मामला है।" मृतक की पहचान दिल्ली निवासी कृतिका राज के रूप में हुई है।
भुवनेश्वर: आईआईटी भुवनेश्वर की एक छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, आईआईटी भुवनेश्वर में पढ़ने वाली एक छात्रा की प्रशासनिक भवन की पांचवीं मंजिल से गिरकर कथित तौर पर मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार (4 सितंबर) को मीडिया से यह जानकारी साझा की। पुलिस ने मंगलवार रात संस्थान परिसर से 23 वर्षीय छात्रा का शव बरामद किया।
पुलिस अधिकारी ने कहा, ''हमें संदेह है कि यह आत्महत्या का मामला है।'' मृतका की पहचान दिल्ली निवासी कृतिका राज के रूप में हुई है, जो बी.टेक तृतीय वर्ष की छात्रा थी। बताया जा रहा है कि देर रात छात्रा ने प्रशासनिक भवन की छत से छलांग लगा दी, जिसे देखकर अन्य छात्रों ने उसे तुरंत आईआईटी कैंपस के अस्पताल में भर्ती कराया। बाद में उसे कैपिटल अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, आईआईटी भुवनेश्वर की कृतिका राज नामक छात्रा की मंगलवार रात संस्थान के प्रशासनिक भवन की 5वीं मंजिल से गिरने के कारण मौत हो गई। संस्थान ने बयान जारी कर कहा, "कल रात करीब 11 बजे एक छात्रा प्रशासनिक भवन की पांचवीं मंजिल से नीचे गिर गई, जहां लाइब्रेरी स्थित है।"
Also read Rahul Gandhi ने छात्रों में बढ़ती आत्महत्या दर पर जताई चिंता, लोकसभा में पेश की रिपोर्ट
संस्थान ने आगे कहा, "पुलिस को तुरंत सूचित कर दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।" अधिकारियों ने बताया कि छात्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए खुर्दा जिला मुख्यालय अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस मामले के हर पहलू की जांच कर रही है।
यदि आप किसी ऐसे व्यक्ति को जानते हैं जिनके आत्मघाती कदम उठाने की आशंका है तो उनसे संवाद करें और समझाएं। आत्महत्या के विचार आने पर पीड़ित व्यक्ति सहायता और परामर्श के लिए हेल्पलाइन नंबर 9820466726 पर कॉल कर सकते हैं या फिर AASRA की आधिकारिक वेबसाइट
http://www.aasra.info
की मदद ले सकते हैं। इसके अलावा, 9152987821 पर भी कॉल कर सकते हैं। आत्महत्या रोकने के लिए सक्रिय कुछ और संगठनों के
हेल्पलाइन
नंबर
लिंक पर उपलब्ध हैं जो ऐसे लोगों की मदद कर सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा