IISER IAT Admit Card 2026: आईआईएसईआर आईएटी एडमिट कार्ड iiseradmission.in पर जारी, 7 जून को होगी परीक्षा
Abhay Pratap Singh | May 26, 2026 | 02:36 PM IST | 1 min read
आईआईएसईआर एप्टीट्यूड टेस्ट 2026 का आयोजन सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक ऑनलाइन माध्यम में किया जाएगा।
Explore the IISER Comprehensive Guide to understand the admission process, exam pattern, syllabus and preparation strategies. Get essential insights to ace the IISER Aptitude Test.
Download EBookनई दिल्ली: जॉइंट एडमिशन कमेटी (JAC) ने विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान योग्यता परीक्षा (IISER Aptitude Test - IAT) 2026 का प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। सफलतापूर्वक आवेदन पत्र भरने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट iiseradmission.in पर जाकर अपना आईआईएसईआर आईएटी एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकते हैं।
आईआईएसईआर एप्टीट्यूड टेस्ट 2026 हाल टिकट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने यूजर आईडी और पासवर्ड का उपयोग करना होगा। आईआईएसईआर एग्जाम एडमिट कार्ड 2026 में उम्मीदवार का नाम, आवेदन संख्या, रोल नंबर, परीक्षा तिथि व समय, परीक्षा केंद्र का पता सहित अन्य विवरण शामिल हैं।
आईआईएसईआर आईएटी 2026 का आयोजन 7 जून को देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में किया जाएगा। हाल टिकट में किसी भी प्रकार की त्रुटि होने पर उम्मीदवारों को परीक्षा तिथि से पहले सुधार के लिए तुरंत परीक्षा अधिकारियों से संपर्क करना चाहिए।
प्रवेश परीक्षा 3 घंटे की अवधि के लिए आयोजित की जाएगी। पेपर में जीव विज्ञान, रसायन विज्ञान, गणित और भौतिक विज्ञान विषय से संबंधित कुल 60 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। आईआईएसईआर एप्टीट्यूड टेस्ट विज्ञान के मुख्य विषयों में उम्मीदवारों के मूल्यांकन के लिए डिजाइन किया गया है।
परीक्षार्थियों को आईएटी एडमिट कार्ड 2026 के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र लाना अनिवार्य है। आईएटी 2026 परीक्षा आईआईएसईआर संस्थानों द्वारा पेश किए जाने वाले 4 वर्षीय बीएस और 5 वर्षीय बीएस-एमएस डुअल डिग्री कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए किया जाता है।
IISER Aptitude Test 2026 Admit Card: डाउनलोड करें
नीचे बताए गए आसान चरणों की मदद से आईआईएसईआर एप्टीट्यूड टेस्ट 2026 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट iiseradmission.in पर जाएं।
- होमपेज पर, आईएटी एडमिट कार्ड 2026 संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन विंडो में यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज करें।
- आईएटी एडमिट हाल टिकट जांचें और प्रिंट निकाल लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- MPPSC Exam Calendar 2027: एमपीपीएससी एग्जाम कैलेंडर mppsc.mp.gov.in पर जारी, परीक्षावार तिथियां जानें
- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र