IISER IAT 2024: आईआईएसईआर आईएटी राउंड 1 सीट आवंटन रिजल्ट iiseradmission.in पर जारी, ऐसे करें चेक
Saurabh Pandey | July 19, 2024 | 09:11 AM IST | 1 min read
आईआईएसईआर ने आईआईएसईआर, आईआईटी मद्रास और आईआईएससी बैंगलोर द्वारा प्रस्तावित बीएस-एमएस दोहरी डिग्री और बीएस डिग्री कार्यक्रम में प्रवेश लेने वाले उम्मीदवारों के लिए आईआईएसईआर प्रवेश परीक्षा 2024 के पहले दौर की काउंसलिंग/प्रवेश सूची जारी की है।
Estimate your admission chances to IISERs with the Careers360 IISER Aptitude Test College Predictor. Get personalized college predictions, cutoff insights, and course options based on your IAT rank, c
Try Nowनई दिल्ली : भारतीय विज्ञान शिक्षा और अनुसंधान संस्थान (आईआईएसईआर) ने आईआईएसईआर आईएटी राउंड 1 काउंसलिंग सीट आवंटन परिणाम घोषित कर दिया है। जो उम्मीदवार आईआईएसईआर प्रवेश परीक्षा के लिए उपस्थित हुए हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट iiseradmission.in पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
उम्मीदवारों को बीएस और एमएस कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए बेरहामपुर, भोपाल, कोलकाता, मोहाली, पुणे, तिरुवनंतपुरम और तिरुपति में IISER परिसरों द्वारा पेश किए गए 9 कार्यक्रमों में से वरीयता क्रम में विकल्प प्रस्तुत करने की अनुमति दी गई थी।
संस्थान ने बताया कि आईआईएसईआर प्रवेश 2024 सीट उपलब्धता, आईएटी रैंक, आईआईएसईआर ऑर्डर प्राथमिकताओं और उम्मीदवारों की श्रेणी के आधार पर पेश किया गया है। जिन लोगों को प्रवेश की पेशकश की गई है, उन्हें 25 जुलाई शाम 4 बजे तक सीट स्वीकृति शुल्क का भुगतान करना होगा।
आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, काउंसलिंग/प्रवेश प्रस्तावों का दूसरा दौर 30 जुलाई, 2024 को जारी होने वाला है और 3 अगस्त, 2024 को बंद हो जाएगा। तीसरे दौर की काउंसलिंग/प्रवेश प्रस्तावों की तारीखों की घोषणा अभी नहीं की गई है।
IISER 2024: सीट स्वीकृति शुल्क
आईआईएसईआर आईएटी सीट स्वीकृति शुल्क सामान्य, ईडब्ल्यूएस, ओबीसी, ओबीसी-एनसीएल, पीडब्ल्यूडी श्रेणियों के लिए 35,000 रुपये है, जबकि एससी, एसटी श्रेणियों के लिए आवेदन शुल्क 17,500 रुपये है।
IISER IAT 2024: सीट आवंटन रिजल्ट डाउनलोड का तरीका
- सबसे पहले आईआईएसईआर की आधिकारिक वेबसाइट iiseradmission.in पर जाएं।
- होम पेज पर IISER IAT 2024 राउंड 1 काउंसलिंग परिणाम लिंक पर क्लिक करें।
- अब लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
- अब रिजल्ट विवरण सत्यापित करें और पेज सेव करें।
- अब रिजल्ट पेज डाउनलोड करें और उसका प्रिंट आउट ले लें।
अगली खबर
]NIFT Round 4 Seat Allotment 2024: निफ्ट राउंड 4 सीट आवंटन परिणाम nift.admissions.nic.in पर जारी
आवंटित उम्मीदवारों को सीट-स्वीकृति शुल्क के रूप में 1,83,200 रुपये का भुगतान करना होगा। प्रवेश लेने वाले छात्रों को प्रथम वर्ष के द्वितीय सेमेस्टर में 1,43,000 रुपये जमा करने होंगे।
Abhay Pratap Singh | 1 min readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल