IIM Sambalpur में 'एमबीए इन फिनटेक मैनेजमेंट' प्रोग्राम के लिए आवेदन शुरू, जानें पात्रता मानदंड
Santosh Kumar | April 25, 2024 | 03:06 PM IST | 2 mins read
आईआईएम संबलपुर के निदेशक महादेव जयसवाल ने कहा, “9,000 से अधिक फिनटेक स्टार्टअप के साथ, भारत दुनिया भर में तीसरा सबसे बड़ा फिनटेक हब है। यह 2030 तक लगभग 400 बिलियन डॉलर का व्यवसाय उत्पन्न करेगा।
नई दिल्ली: आईआईएम संबलपुर ने एनएसई अकादमी के सहयोग से मिश्रित मोड में 'फिनटेक मैनेजमेंट में एमबीए' डिग्री प्रोग्राम के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है। संस्थान ने कामकाजी पेशेवरों के लिए फिनटेक मैनेजमेंट में एमबीए के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक उम्मीदवार जो इस प्रोग्राम में प्रवेश लेना चाहते हैं, वे संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट पर इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। पंजीकरण की आखिरी तारीख 24 मई है।
'फिनटेक प्रबंधन में एमबीए' कार्यक्रम यह आईआईएम द्वारा शुरू की जाने वाली पहली फिनटेक-केंद्रित एमबीए डिग्री है। संस्थान ने डुअल डिग्री प्रोग्राम में प्रवेश की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है, जिसके तहत आवेदक सोरबोन बिजनेस स्कूल, पेरिस से इंटरनेशनल फाइनेंस में एमबीए कर सकते हैं।
आईआईएम संबलपुर के निदेशक महादेव जयसवाल ने कहा, “9,000 से अधिक फिनटेक स्टार्टअप के साथ, भारत दुनिया भर में तीसरा सबसे बड़ा फिनटेक हब है। यह 2030 तक लगभग 400 बिलियन डॉलर का व्यवसाय उत्पन्न करेगा।
उन्होंने कहा, “हम विशेष कौशल, ज्ञान और अनुभव प्रदान करने के लिए फिनटेक प्रबंधन में एमबीए की शुरुआत कर रहे हैं ताकि छात्र तेजी से उभरती फिनटेक प्रणाली में एक उद्यमी या इंट्राप्रेन्योर के रूप में अपनी यात्रा शुरू कर सकें।
MBA in Fintech Management: पात्रता मानदंड
'फिनटेक प्रबंधन में एमबीए' कार्यक्रम 18 महीने की अवधि का है और इसमें तीन सत्रों में 17 पाठ्यक्रम शामिल हैं। आईआईएम संबलपुर के कार्यक्रम अध्यक्ष दिवाहर नादर ने कहा, प्रत्येक सेमेस्टर में आईआईएम संबलपुर में व्यक्तिगत सत्र भी आयोजित किए जाएंगे।
कार्यक्रम का एक मुख्य आकर्षण डेडिकेटेड इनक्यूबेटर ट्रेनिंग प्रोग्राम है, जो फिनटेक स्टार्टअप लॉन्च करने के लिए मेंटरशिप प्रदान करता है। उन्होंने आगे कहा, "फिनटेक उद्योग में कई हितधारकों को एक साथ लाने के लिए, हम 5 मई को मुंबई में नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में एक सम्मेलन भी आयोजित किया जाएगा।
पात्रता मानदंड की बात करें तो आवेदक के पास न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री या समकक्ष योग्यता होनी चाहिए। हालाँकि व्यवसाय, अर्थशास्त्र, गणित, इंजीनियरिंग, कंप्यूटर विज्ञान या संबंधित विषयों की पृष्ठभूमि वाले छात्रों को प्राथमिकता दी जाती है। आवेदन की अंतिम तिथि तक योग्यता के बाद न्यूनतम 2 वर्ष का प्रबंधकीय/उद्यमी/व्यावसायिक अनुभव होना चाहिए।
IIM Sambalpur MBA in Fintech Management: आवेदन प्रक्रिया
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके फिनटेक प्रबंधन में एमबीए के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं-
- संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं- https://iimsambalpur.ac.in/mba-in-fintech-management/
- होमपेज पर, Click Here to Apply Online पर क्लिक करें।
- आवेदन पत्र स्क्रीन पर खुल जाएगा इसमें जरूरी विवरण भरें।
- आवश्यक दस्तावेज अपलोड कर शुल्क का भुगतान करें।
- अंत में फॉर्म को सबमिट करके पुष्टिकरण पृष्ठ डाउनलोड करें लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच