IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ के ब्लेंडेड एमबीए में प्रवेश के लिए iiml.ac.in पर करें आवेदन, अंतिम तिथि 18 अगस्त
Abhay Pratap Singh | August 7, 2025 | 04:55 PM IST | 2 mins read
योग्य आवेदकों के लिए ऑनलाइन साक्षात्कार अगस्त के अंतिम सप्ताह से सितंबर 2025 तक आयोजित किए जाएंगे।
नई दिल्ली: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, लखनऊ (IIM Lucknow) के ब्लेंडेड एमबीए पाठ्यक्रम (Blended MBA Course) में प्रवेश के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू है। इच्छुक और पात्र अभ्यर्थी आईआईएम की आधिकारिक वेबसाइट iiml.ac.in पर जाकर अंतिम तिथि 18 अगस्त तक या उससे पहले आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।
IIM Lucknow MBA Admission Criteria 2025: शैक्षणिक योग्यता
आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास स्नातक के बाद न्यूनतम 3 वर्ष का पूर्णकालिक कार्य अनुभव, न्यूनतम 15 वर्ष की औपचारिक शिक्षा (10 + 2 + 3 या 4 प्रणाली), न्यूनतम 50% कुल अंक या समकक्ष सीजीपीए और वैध कैट/ जीआरई/ जीमैट/ जीमैट स्कोर (पिछले 5 वर्षों के लिए वैध) होना चाहिए।
इसके अलावा, आईसीएआई से चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA)/ आईसीएसआई से कंपनी सचिव (CS)/ आईसीएआई से कॉस्ट एंड मैनेजमें अकाउंटेंट (ICWA/CMA)/ भारतीय विश्वविद्यालय संघ (AIU) द्वारा मान्यता समकक्ष विदेशी डिग्री योग्यता वाले उम्मीदवार भी ब्लेंडेड एमबीए कार्यक्रम में एडमिशन के लिए आवेदन के पात्र हैं। आवेदक की न्यूनतम आयु 24 वर्ष होनी चाहिए।
योग्य आवेदकों के लिए ऑनलाइन साक्षात्कार अगस्त के अंतिम सप्ताह से सितंबर 2025 तक आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम 25 सितंबर, 2025 से शुरू होगा। आवेदन से पहले उम्मीदवारों को पात्रता की जांच कर लेनी चाहिए। अधिक जानकारी के लिए आईआईएम लखनऊ की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
आईआईएम लखनऊ द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया कि, कार्यक्रम का “ब्लेंडेड” प्रारूप ऑनलाइन और इन-पर्सन मॉड्यूल का संयोजन होगा, जो प्रतिभागियों को दूरस्थ रूप से सीखने की सुविधा प्रदान करेगा। साथ ही, कैंपस में होने वाले इंटरैक्टिव सत्रों के माध्यम से उनके सीखने के अनुभव को और बेहतर बनाएगा।
आईआईएम लखनऊ के डीन (प्रोग्राम्स) प्रो संजय सिंह ने ब्लेंडेड एमबीए प्रोग्राम के बारे में बात करते हुए कहा, “यह प्रोग्राम कार्य-शैक्षणिक-जीवन के बीच एक आदर्श संतुलन बनाए रखने के लिए डिजाइन किया गया है। प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया कि, “प्रत्येक प्रतिभागी को उत्कृष्टता प्राप्त करने और व्यवसाय में सार्थक परिवर्तन लाने के लिए सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम
- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार