Saurabh Pandey | February 23, 2026 | 01:45 PM IST | 2 mins read
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि उनके द्वारा ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया के दौरान दर्ज की गई सभी जानकारी सटीक और पूर्ण होनी चाहिए। क्योंकि यह एक विशेष विस्तारित अवधि है, इसलिए आवेदन पत्र जमा करने के बाद कोई सुधार सुविधा प्रदान नहीं की जाएगी।
Predict your chances of admission to top CUET-participating universities. Enter your CUET expected score and get a personalized list of colleges, courses, and expected cut-offs instantly.
Try Now
नई दिल्ली : राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने सीयूईटी यूजी 2026 रजिस्ट्रेशन विंडो दोबारा खोल दी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार जो आवेदन करने से चूक गए थे, उनके लिए यह एक अच्छा अवसर है। उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवनेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 26 फरवरी 2026 है।
CUET 2027: Most Important Topics(All) - English | Biology Complete Notes | CA-Aug
CUET 2027: Idioms and Phrases | Reading Comprehension | Revision Notes | Syllabus
CUET 2027 Important Topics: Physics | Chemistry | Maths | Physical Education MCQs
Admission Alert: UG Admissions Open @ Ahmedabad University. NAAC 'A' Grade
एनटीए की तरफ से जारी नोटिस में कहा गया है कि ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू में 3 जनवरी 2026 से 30 जनवरी 2026 तक खुली थी, और शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 31 जनवरी 2026 (रात 11:50 बजे तक) थी। बाद में समय सीमा 4 फरवरी 2026 तक बढ़ा दी गई, और शुल्क भुगतान विंडो 7 फरवरी 2026 तक खुली रही।
एनटीए को उम्मीदवारों से आवेदन पत्र जमा करने और आवेदन शुल्क के भुगतान की अंतिम तिथि को और बढ़ाने के अनुरोध में कई अभ्यावेदन प्राप्त हुए हैं। प्राप्त अनुरोधों के जवाब में, एनटीए ने ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने और आवेदन शुल्क का भुगतान करने की प्रक्रिया को 23 फरवरी से 26 फरवरी 2026 (रात 11:50 बजे तक) पुनः खोलने का निर्णय लिया है, जिससे कि उम्मीदवारों को सुविधा हो सके।
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि उनके द्वारा ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया के दौरान दर्ज की गई सभी जानकारी सटीक और पूर्ण होनी चाहिए। क्योंकि यह एक विशेष विस्तारित अवधि है, इसलिए आवेदन पत्र जमा करने के बाद कोई सुधार सुविधा प्रदान नहीं की जाएगी।
सीयूईटी यूजी 2026 परीक्षा में बैठने वाले उम्मीदवारों के लिए कोई आयु सीमा नहीं है। वे उम्मीदवार जिन्होंने कक्षा 12वीं/समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण की है या जो 2026 में परीक्षा दे रहे हैं, वे CUET UG - 2026 परीक्षा में शामिल हो सकते हैं।
कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट, अंडरग्रेजुएट (सीयूईटी) परीक्षा 11 से 31 मई 2026 के बीच आयोजित की जाएगी। परीक्षा से संबंधित सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड निर्धारित समय पर जारी किए जाएंगे।
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) भारत और विदेश में 13 माध्यमों से मई 2026 में कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट, अंडरग्रेजुएट (सीयूईटी यूजी) 2026 का आयोजन करेगी। यह परीक्षा सभी केंद्रीय विश्वविद्यालयों (सीयू) और सहभागी विश्वविद्यालयों के स्नातक कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाएगी।