Saurabh Pandey | February 23, 2026 | 12:07 PM IST | 2 mins read
आईसीएमएआई सीएमए परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए उम्मीदवारों को इंटरमीडिएट और फाइनल पाठ्यक्रमों के प्रत्येक विषय में कम से कम 40 प्रतिशत अंक और प्रत्येक पाठ्यक्रम ग्रुप में कुल मिलाकर 50 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे।

नई दिल्ली : इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICMAI) ने सीएमए जून 2026 सत्र के लिए तीनों स्तरों - फाउंडेशन, इंटरमीडिएट और फाइनल का परीक्षा कार्यक्रम घोषित कर दिया है। आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, सीएम जून 2026 की परीक्षाएं देशभर भर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर ऑफलाइन और केंद्र-आधारित मोड में आयोजित की जाएंगी।
आईसीएमएआई सीएमए इंटरमीडिएट और फाइनल की परीक्षाएं 11 से 18 जून, 2026 तक होंगी। वहीं सीएमए फाउंडेशन की परीक्षा 14 जून, 2026 को आयोजित की जाएगी। सभी परीक्षाएं पेन और पेपर प्रारूप में होंगी।
परीक्षा तिथि | समय और पेपर (सुबह का सत्र) | समय और पेपर (दोपहर का सत्र) |
रविवार, 14 जून, 2026 | सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक | दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक |
पेपर 1 - बिजनेस लॉ और बिजनेस कम्युनिकेशन के मूल सिद्धांत (100 अंक - 50 बहुविकल्पीय प्रश्न) | पेपर 3 - बिजनेस मैथमेटिक्स और सांख्यिकी के मूल सिद्धांत (100 अंक - 50 बहुविकल्पीय प्रश्न) | |
पेपर 2 - वित्तीय और लागत लेखांकन के मूल सिद्धांत (100 अंक - 50 बहुविकल्पीय प्रश्न) | पेपर 4 - बिजनेस इकोनॉमिक्स और मैनेजमेंट के मूल सिद्धांत (100 अंक - 50 बहुविकल्पीय प्रश्न) |
परीक्षा तिथि | फाइनल (सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक) | इंटरमीडिएट (दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक) |
गुरुवार, 11 जून, 2026 | कॉर्पोरेट और आर्थिक कानून (P-13) | व्यावसायिक कानून और नैतिकता (P-05) |
शुक्रवार, 12 जून, 2026 | लागत और प्रबंधन लेखापरीक्षा (P-17) | संचालन प्रबंधन और रणनीतिक प्रबंधन (P-09) |
शनिवार, 13 जून, 2026 | रणनीतिक वित्तीय प्रबंधन (P-14) | वित्तीय लेखांकन (P-06) |
रविवार, 14 जून, 2026 | कॉर्पोरेट वित्तीय रिपोर्टिंग (P-18) | कॉर्पोरेट लेखांकन और लेखापरीक्षा (P-10) |
सोमवार, 15 जून, 2026 | प्रत्यक्ष कर कानून और अंतर्राष्ट्रीय कराधान (P-15) | प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष कराधान (P-07) |
मंगलवार, 16 जून, 2026 | अप्रत्यक्ष कर कानून और व्यवहार (P-19) | वित्तीय प्रबंधन और व्यावसायिक डेटा विश्लेषण (P-11) |
बुधवार, 17 जून, 2026 | रणनीतिक लागत प्रबंधन (P-16) | लागत लेखांकन (P-08) |
गुरुवार, 18 जून, 2026 | चुनिंदा विषय (Electives - कोई एक): (i) रणनीतिक प्रदर्शन प्रबंधन और व्यावसायिक मूल्यांकन (P-20A) (ii) बैंकिंग और बीमा में जोखिम प्रबंधन (P-20B) (iii) उद्यमिता और स्टार्टअप (P-20C) | प्रबंधन लेखांकन (P-12) |
Also read AIBE 21 Exam: एआईबीई परीक्षा 7 जून को होगी, आवश्यक दस्तावेज और निर्देश जारी; आवेदन तिथि जानें
आईसीएमएआई सीएमए इंटरमीडिएट और फाइनल परीक्षा के उम्मीदवारों के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है। बिना विलंब शुल्क के आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 अप्रैल, 2026 है। इसके बाद 11 से 17 अप्रैल, 2026 के बीच 500 रुपये विलंब शुल्क के साथ आवेदन कर सकते हैं।
वहीं फाउंडेशन परीक्षा के उम्मीदवारों के लिए, बिना विलंब शुल्क के आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 15 अप्रैल, 2026 है। उम्मीदवार 16 से 22 अप्रैल, 2026 के बीच 500 रुपये विलंब शुल्क के साथ आवेदन कर सकते हैं।
जारी अधिसूचना के अनुसार, कैंडिडेट 23 फरवरी से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और चॉइस फिलिंग शुरू कर सकते हैं। बिहार के सरकारी और प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों में एमडी/एमएस/पीजीडी/डीएनबी कोर्स में एडमिशन पाने का यह आखिरी मौका है।
Santosh Kumar