Trusted Source Image

PNB Apprentice Recruitment 2026: पीएनबी अप्रेंटिस भर्ती का कल आखिरी दिन, कैटेगरीवाइज शुल्क, पात्रता मानदंड

Saurabh Pandey | February 23, 2026 | 03:50 PM IST | 1 min read

पीएनबी अप्रेंटिस भर्ती 2026 के लिए ट्रेनिंग की कुल अवधि अनुबंध की तिथि से एक वर्ष की होगी। एक वर्ष की ट्रेनिंग में 2 सप्ताह की ट्रेनिंग तथा 50 सप्ताह का ऑन-द-जॉब प्रशिक्षण सम्मिलित होगा।

बीएफएसआई एसएससी द्वारा सभी सूचनाएं केवल ई-मेल के माध्यम से उसी ई-मेल आईडी पर भेजी जाएंगी, जो ऑनलाइन आवेदन पत्र में पंजीकृत की गई हैं।  (आधिकारिक वेबसाइट)
बीएफएसआई एसएससी द्वारा सभी सूचनाएं केवल ई-मेल के माध्यम से उसी ई-मेल आईडी पर भेजी जाएंगी, जो ऑनलाइन आवेदन पत्र में पंजीकृत की गई हैं। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) की तरफ से 5138 अप्रेंटिस पदों के लिए आवेदन का कल 24 फरवरी 2026 आखिरी दिन है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार पीएनबी की आधिकारिक वेबसाइट pnb.bank.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

पीएनबी अप्रेंटिस भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयुसीमा 20 वर्ष और अधिकतम 28 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयुसीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी।

PNB Apprentices Recruitment 2026: शैक्षणिक योग्यता

किसी भी संस्थान/कॉलेज/विश्वविद्यालय/ से किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। एनएटीएस के अंतर्गत पंजीकृत अभ्यर्थियों के लिए, उनका स्नातक उत्तीर्ण करने की तिथि कट-ऑफ तिथि यानी 1 जनवरी 2026 से 4 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।

ट्रेनिंग की कुल अवधि अनुबंध की तिथि से एक वर्ष की होगी। एक वर्ष के प्रशिक्षण में 2 सप्ताह की बेसिक ट्रेनिंग तथा 50 सप्ताह का ऑन-द-जॉब ट्रेनिंग शामिल होगी।

पीएनबी अप्रेंटिस भर्ती 2026 के लिए ट्रेनिंग की कुल अवधि अनुबंध की तिथि से एक वर्ष की होगी। एक वर्ष की ट्रेनिंग में 2 सप्ताह की ट्रेनिंग तथा 50 सप्ताह का ऑन-द-जॉब प्रशिक्षण सम्मिलित होगा।

PNB Apprentice Recruitment 2026: आवेदन शुल्क

श्रेणी
आवेदन प्रसंस्करण शुल्क
परीक्षा शुल्क
सूचना शुल्क
कुल शुल्क (18% GST सहित)
सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस (पुरुष)
100
600
100
800 + 18% GST = 944 रुपये
सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस (महिला)
100
400
100
600 + 18% GST = 708 रुपये
एससी / एसटी / पीडब्ल्यूबीडी (पुरुष/महिला)
100
0
100
200 + 18% GST = 236 रुपये
ट्रांसजेंडर
100
0
100
200 + 18% GST = 236 रुपये

Pnb apprentice recruitment 2026 syllabus: परीक्षा पैटर्न

परीक्षा का नाम
प्रश्नों की संख्या
अधिकतम अंक
कुल अवधि
परीक्षा का माध्यम
सामान्य / वित्तीय जागरूकता
25
25


सामान्य अंग्रेजी
25
25


परिमाणात्मक और तर्क कौशल
25
25
60 मिनट
अंग्रेजी / हिंदी
कंप्यूटर ज्ञान
25
25


कुल
100
100


Also read Rajasthan PTET Registration 2026: राजस्थान पीटीईटी पंजीकरण विंडो ओपन, अंतिम तिथि 20 मार्च, जानें एग्जाम डेट

Pnb apprentice recruitment 2026 salary: वार्षिक स्टाइपेंड

शाखा श्रेणी
वेतन
ग्रामीण / अर्ध-शहरी / शहरी
12,300 रुपये
महानगर
15,000 रुपये

PNB Apprentice Recruitment 2026:चयन प्रक्रिया

  1. ऑनलाइन लिखित परीक्षा
  2. दस्तावेज सत्यापन,
  3. स्थानीय भाषा की परीक्षा
  4. चिकित्सा परीक्षा
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications