IIM CAT 2025: आईआईएम कैट पंजीकरण की लास्ट डेट नजदीक, iimcat.ac.in से करें आवेदन, शुल्क, पात्रता मानदंड जानें
Saurabh Pandey | September 11, 2025 | 05:20 PM IST | 2 mins read
कैट का आयोजन लगभग 170 शहरों में स्थित परीक्षा केंद्रों में किया जाएगा। उम्मीदवारों को उनकी प्राथमिकता के क्रम में किन्हीं पांच परीक्षा केंद्रों का चयन करने का विकल्प दिया जाएगा।
Ace CAT with confidence! Download the Past 10 Years' CAT Question Papers with detailed answers to understand exam trends, improve accuracy, and maximize your percentile.
Download Ebookनई दिल्ली : भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) की तरफ कॉमन एडमिशन टेस्ट (CAT) 2025 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया पूरा करने की समय-सीमा नजदीक है। जिन इच्छुक और पात्र उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन पत्र जमा नहीं किया है, उनके पास 13 सितंबर, 2025 तक आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in पर जाकर परीक्षा के लिए आवेदन करने का मौका है।
CAT 2026: Full mock test | Sample Paper- Quant | VARC | DILR | Last 10 years PYQ's
CAT PYQs with solutions: Quant | VARC | DILR | RC | 2 Months Revision Plan | College List
Plan your CAT Success: Topic-wise weightage | IIM cutoffs | Top B-Schools Placements
Career Launcher: Race to 99%ile: 10-hour CAT masterclass | Open mock before exam
अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 1300 रुपये है, जबकि अन्य सभी उम्मीदवारों के लिए 2600 रुपये है। किसी भी उम्मीदवार को पंजीकरण शुल्क केवल एक बार ही देना होगा, चाहे वह कितने भी संस्थानों के लिए आवेदन कर रहा हो।
अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और दिव्यांग उम्मीदवारों को पंजीकरण के समय अपने अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/दिव्यांग प्रमाणपत्रों की एक प्रति अपलोड करनी होगी। एक बार भुगतान किया गया शुल्क किसी भी परिस्थिति में वापस नहीं किया जाएगा।
CAT 2025: पात्रता मानदंड
उम्मीदवार के पास कम से कम 50% अंकों या समकक्ष सीजीपीए के साथ स्नातक की डिग्री होनी चाहिए, जो किसी विश्वविद्यालय या शैक्षणिक संस्थान द्वारा प्रदान की गई हो। आरक्षित कैटेगरी के मामले में न्यूनतम 40 प्रतिशत अंक होने चाहिए।
स्नातक डिग्री/समकक्ष योग्यता परीक्षा के अंतिम वर्ष में उपस्थित होने वाले उम्मीदवार और वे उम्मीदवार जिन्होंने डिग्री की सभी आवश्यक योग्यताएं पूरी कर ली हैं और परिणाम की प्रतीक्षा कर रहे हैं, वे भी आवेदन कर सकते हैं।
IIM CAT 2025: परीक्षा तिथि
आईआईएम कैट परीक्षा 30 नवंबर को तीन सत्रों में कंप्यूटर आधारित मोड में आयोजित की जाएगी और प्रवेश पत्र 5 नवंबर, 2025 को जारी होने की संभावना है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा।
कैट परीक्षा लगभग 170 परीक्षा शहरों में बनाए गए केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा शहरों का विवरण कैट वेबसाइट पर किया जाएगा और परीक्षा केंद्र का नाम एडमिट कार्ड पर दिया जाएगा।
CAT 2025 रिजल्ट डेट
उम्मीदवारों के CAT 2025 स्कोरकार्ड कैट की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराए जाएंगे। उम्मीदवारों को व्यक्तिगत रूप से एसएमएस द्वारा भी सूचित किया जा सकता है। कैट परिणाम जनवरी, 2026 के पहले सप्ताह तक घोषित होने की संभावना है।
CAT 2025 स्कोरकार्ड केवल 31 दिसंबर, 2026 तक मान्य है और इसके अनुसार वेबसाइट पर उपलब्ध होगा। इसके बाद, CAT 2025 स्कोरकार्ड जारी करने से संबंधित किसी भी प्रश्न पर विचार नहीं किया जाएगा।
Quick Watch
]अगली खबर
]IIM Ahmedabad Dubai Campus: आईआईएम अहमदाबाद के दुबई कैंपस का उद्घाटन, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान रहे मौजूद
भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) अहमदाबाद के दुबई परिसर का आज (11 सितंबर) उद्घाटन हुआ। इस समारोह में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान भी मौजूद रहे। परिसर का उद्घाटन दुबई के क्राउन प्रिंस शेख हमदान बिन मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम ने किया।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार