IIM CAT 2025 Admit Card: कैट एडमिट कार्ड iimcat.ac.in पर जल्द, 30 नवंबर को 3 शिफ्ट में एग्जाम
Santosh Kumar | November 5, 2025 | 08:35 PM IST | 1 min read
कैट एडमिट कार्ड 2025 में उम्मीदवार का नाम, फोटो, हस्ताक्षर, परीक्षा केंद्र का पता, शिफ्ट का समय, रोल नंबर और महत्वपूर्ण निर्देश शामिल होंगे।
Ace CAT with confidence! Download the Past 10 Years' CAT Question Papers with detailed answers to understand exam trends, improve accuracy, and maximize your percentile.
Download Ebookनई दिल्ली: भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) कोझिकोड ने अभी तक कैट 2025 एडमिट कार्ड जारी नहीं किया है, हालांकि कैंडिडेट लॉगिन पोर्टल सक्रिय है। कैट एडमिट कार्ड 12 नवंबर को जारी किया जाएगा। योग्य उम्मीदवार iimcat.ac.in वेबसाइट से कैट 2025 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
CAT 2026: Registration Guide | Modern Maths | 15 CAT Myths | Toppers’ Secrets
New: 10 Repeated Quant Concepts | Past 10 years CAT QP's | 2025 Weightage
PYQ's: Quant | VARC | DILR | RC
Career Launcher: Race to 99%ile: 10-Hour CAT Masterclass | Open Mock before Actual Exam
कैट एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, फोटो, हस्ताक्षर, परीक्षा केंद्र का पता, शिफ्ट का समय, रोल नंबर और महत्वपूर्ण निर्देश शामिल होंगे। परीक्षा केंद्र पर समय पर पहुंचने के लिए एडमिट कार्ड पर दिए गए रिपोर्टिंग समय का पालन करना होगा।
IIM CAT 2025 Admit Card: परीक्षा के लिए आवश्यक दस्तावेज
कैट 2025 परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए एडमिट कार्ड के साथ एक वैध फोटो पहचान पत्र (आधार, पासपोर्ट या ड्राइविंग लाइसेंस) लाना आवश्यक है। प्रवेश पत्र में किसी भी प्रकार की विसंगति होने पर, अभ्यर्थी तुरंत हेल्पडेस्क से संपर्क करें।
कैट 2025 परीक्षा पैटर्न पिछले वर्षों की तरह ही रहेगा, जिसमें कुल 66 से 68 प्रश्न होंगे। परीक्षा 3 खंडों में विभाजित है: वर्बल एबिलिटी एंड रीडिंग कॉम्प्रिहेंशन, डेटा इंटरप्रिटेशन एंड लॉजिकल रीजनिंग, और क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड।
CAT Admit Card 2025: कैट एडमिट कैसे डाउनलोड करें?
लिंक एक्टिव होने के बाद, उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके आईआईएम कैट एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे-
- आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in पर जाएं।
- होमपेज पर कैंडिडेट रजिस्टर्ड लॉगिन लिंक क्लिक करें।
- यूजर आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके आईडी लॉगिन करें।
- आईआईएम कैट 2025 एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- इसमें विवरण की जांच करें और कैट प्रवेश पत्र डाउनलोड करें।
कैट 2025 रिजल्ट जनवरी 2026 के पहले सप्ताह में जारी होने की उम्मीद है। उम्मीदवारों के स्कोरकार्ड कैट की वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे और एसएमएस के माध्यम से भी जानकारी दी जा सकती है। कैट स्कोर 31 दिसंबर, 2026 तक मान्य होंगे।
अगली खबर
]CAT 2025: कैट परीक्षा में सिर्फ एक महीना बाकी; एडमिट कार्ड डेट 5 नवंबर, जानें प्रिपरेशन टिप्स, टॉप एमबीए कॉलेज
पंजीकरण प्रक्रिया 20 सितंबर को समाप्त हुई और अब उम्मीदवार एडमिट कार्ड का इंतजार कर रहे हैं। कैट 2025 एडमिट कार्ड 5 नवंबर से आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध होंगे।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल