IIM Amritsar Admissions 2026: आईआईएम अमृतसर ने एग्जिक्यूटिव एमबीए प्रोग्राम के लिए मांगे आवेदन, पात्रता जानें
Abhay Pratap Singh | April 23, 2026 | 10:58 PM IST | 2 mins read
दो वर्षीय कार्यकारी एमबीए कार्यक्रम में तीन दिन का डेनमार्क इमर्शन शामिल है, जो प्रतिभागियों को अंतरराष्ट्रीय अनुभव देता है और विभिन्न संस्कृतियों में नेतृत्व को समझने में मदद करता है।
नई दिल्ली: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट अमृतसर (IIM Amritsar) ने शैक्षणिक वर्ष 2026-28 के लिए अपने दो वर्षीय एग्जिक्यूटिव मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (EMBA) प्रोग्राम में प्रवेश के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट iimamritsar.ac.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।
आवेदकों के पास सूचना प्रौद्योगिकी, कंसल्टिंग, बैंकिंग एवं वित्तीय सेवाएं, ऊर्जा, विनिर्माण और पब्लिक सेक्टर जैसे उद्योगों में 3 से 15 वर्ष से अधिक तक का कार्य अनुभव होना चाहिए। यह कार्यक्रम टाइम्सप्रो के इंटरैक्टिव लर्निंग प्लेटफॉर्म के माध्यम से संचालित किया जाता है।
कार्यकारी एमबीए (ईएमबीए) कार्यक्रम विशेष रूप से कार्यरत पेशेवरों के लिए तैयार किया गया है, जिसमें मध्य-करियर प्रबंधकों से लेकर सीनियर लीडर्स पदों पर कार्यरत प्रोफेशनल्स और उद्यमियों को ध्यान में रखा गया है। सफलतापूर्वक कार्यक्रम पूरा करने पर प्रतिभागियों को आईआईएम अमृतसर पूर्व छात्र का दर्जा दिया जाता है।
IIM Amritsar Admission Test 2026: पात्रता मानदंड
आईआईएम अमृतसर के एग्जिक्यूटिव एमबीए प्रोग्राम में छात्रों को आईआईएम अमृतसर एडमिशन टेस्ट (IAAT) के माध्यम से प्रवेश दिया जाएगा। इसके अलावा, कार्यरत पेशेवर कॉमन एडमिशन टेस्ट (CAT), ग्रेजुएट रिकॉर्ड एग्जामिनेशन (GRE) या ग्रेजुएट मैनेजमेंट एप्टीट्यूड टेस्ट (GMAT) के अंकों के आधार पर भी दाखिला ले सकेंगे।
आईआईएम अमृतसर के निदेशक प्रो समीर के. श्रीवास्तव ने कहा, “कार्यकारी एमबीए कार्यक्रम वैश्विक जागरूकता और नैतिक मूल्यों से परिपूर्ण ऐसे लीडर्स को तैयार करने के लिए डिजाइन किया गया है जो जटिलताओं को समझ सकें और स्पष्टता से कार्य कर सकें। अंतरराष्ट्रीय अनुभव, व्यावहारिक शिक्षा और अकादमिक अनुसंधान को एकीकृत करके, हम उत्कृष्टता और भविष्य के लिए तैयार नेतृत्व के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को निरंतर आगे बढ़ा रहे हैं।”
IIM Amritsar Executive MBA Programme: कार्यकारी एमबीए प्रोग्राम
यह कार्यक्रम ब्लेंडेड लर्निंग मॉडल पर आधारित है, जिसमें इंटरैक्टिव ऑनलाइन सत्रों के साथ अमृतसर में तीन ऑन-कैंपस इमर्सिव मॉड्यूल और डेनमार्क में अंतरराष्ट्रीय अनुभव के साथ इंटरैक्टिव ऑनलाइन सत्र शामिल हैं।
पाठ्यक्रम में लाइव वर्चुअल क्लासेस और प्रत्यक्ष (ऑफलाइन) शिक्षण के जरिए 750 घंटे से अधिक के सहभागिता सत्र शामिल हैं। ईएमबीए कार्यक्रम को छह सत्रों में पूरा किया जाएगा।
आईआईएम अमृतसर में ईएमबीए के पाठ्यक्रम में डेनमार्क में तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय गहन अध्ययन कार्यक्रम शामिल है, जिसे कोपेनहेगन के डेनिश कंसोर्टियम फॉर अकादमिक क्राफ्टमैनशिप के साथ साझेदारी में विकसित किया गया है। यह अंतरराष्ट्रीय गहन प्रशिक्षण कार्यक्रम कामकाजी पेशेवरों को स्थिरता, नवाचार और शासन पर स्कैंडिनेवियाई दृष्टिकोणों से जुड़ने का अवसर प्रदान करेगा।
Quick Watch
]अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र