CAIIB Registration 2026: सीएआईआईबी दिसंबर सत्र के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, पात्रता मानदंड, शुल्क, एग्जाम शेड्यूल

Saurabh Pandey | September 13, 2026 | 06:50 PM IST | 2 mins read

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग एंड फाइनेंस ने सीएआईआईबी दिसंबर सत्र के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है। पात्रता मानदंडों को पूरी करने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

CAIIB दिसंबर 2026 की परीक्षाएं दिसंबर में चार अनिवार्य विषयों और एक वैकल्पिक पेपर के लिए आयोजित की जाएंगी। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग एंड फाइनेंस (IIBF) द्वारा सर्टिफाइड एसोसिएट ऑफ इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकर्स (CAIIB) दिसंबर सत्र के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार बिना विलंब शुल्क के साथ 19 सितंबर तक आधिकारिक वेबसाइट iibf.org.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जो उम्मीदवार निर्धारित तिथि तक आवेदन करने से चूक जाते हैं, वे 100 रुपये विलंब शुल्क साथ 20 सितंबर से 26 सितंबर तक आवेदन फॉर्म जमा कर सकते हैं।

इसके बाद 27 सितंबर से 1 अक्टूबर 2026 तक चलने वाले आखिरी रजिस्ट्रेशन समय में सामान्य फीस के साथ 200 रुपये अतिरिक्त देने होंगे। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अतिरिक्त शुल्क से बचने और अपना आवेदन सफलतापूर्वक जमा करने के लिए जल्द से जल्द रजिस्ट्रेशन पूरा कर लें।

IIBF CAIIB 2206 Fees : आवेदन शुल्क

अटेम्पट
शुल्क (IIBF सदस्यों के लिए)
पहला
5000 रुपये
दूसरा
1300 रुपये
तीसरा
1300 रुपये
चौथा
1300 रुपये
पांचवां
1300 रुपये

Also read MCC NEET UG Counselling 2026: नीट यूजी काउंसलिंग राउंड 2 का फाइनल रिजल्ट जारी; 659 नई सीटें जोड़ी ग ईं

IIBF CAIIB Exam Schedule 2026: परीक्षा कार्यक्रम

परीक्षा तिथि
मोड
विषय
6 दिसंबर 2026
ऑनलाइन
एडवांस्ड बैंक मैनेजमेंट
12 दिसंबर 2026
ऑनलाइन
बैंक फाइनेंशियल मैनेजमेंट
13 दिसंबर 2026
ऑनलाइन
एडवांस बिजनेस एंड फाइनेंशियल मैनेजमेंट
20 दिसंबर 2026
ऑनलाइन
बैंकिंग रेगुलेशन एंड बिजनेस लॉ
27 दिसंबर 2026
ऑनलाइन

1. रूरल बैंकिंग

2. ह्यूमन रिसोर्सेज मैनेजमेंट

3. इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी एंड डिजिटल बैंकिंग

4. रिस्क मैनेजमेंट

5. सेंट्रल बैंकिंग

IIBF CAIIB Exam Pattern 2026: परीक्षा पैटर्न

सीएआईआईबी दिसंबर सत्र के परीक्षा प्रश्न पत्र में 100 अंकों के लिए 100 ऑब्जेक्टिव टाइप मल्टीपल चॉइस प्रश्न (MCQ) होंगे, जिनमें केस स्टडी/केस लेट पर आधारित प्रश्न भी शामिल होंगे। हालांकि, इंस्टीट्यूट किसी विषय के लिए पूछे जाने वाले प्रश्नों की संख्या में बदलाव कर सकता है। उम्मीदवारों को परीक्षा हिंदी या अंग्रेजी में देने की अनुमति है, और उन्हें आवेदन के रजिस्ट्रेशन के समय ही अपनी पसंद का माध्यम स्पष्ट रूप से भरना चाहिए। किसी भी स्थिति में बाद में माध्यम बदलने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

जो उम्मीदवार एक ही बार में परीक्षा के सभी विषयों में कुल मिलाकर 50% अंक और हर विषय में कम से कम 45 अंक प्राप्त करते हैं, उन्हें भी परीक्षा पास माना जाएगा। उम्मीदवार किसी प्रयास में पास किए गए विषयों के क्रेडिट को, परीक्षा पास करने की समय-सीमा खत्म होने तक अपने पास रख सकते हैं। परीक्षा की अवधि 2 घंटे होगी।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]