IGNOU 2024: इग्नू ने 29वां जी. राम रेड्डी स्मृति व्याख्यान का आयोजन किया, 13 नए शैक्षणिक कार्यक्रम किए शुरू
Abhay Pratap Singh | July 2, 2024 | 10:53 PM IST | 2 mins read
पात्रता मानदंड पूरा करने वाले इच्छुक छात्र आधिकारिक प्रवेश पोर्टल ignouadmission.samarth.edu.in के माध्यम से अपना पंजीकरण कर सकते हैं।
नई दिल्ली: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने आज यानी 2 जुलाई को 29वां प्रो. जी. राम रेड्डी स्मृति व्याख्यान कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान इग्नू ने अपने विभिन्न विद्यालयों में 13 नए कार्यक्रम की शुरुआत की है, जिसमें नए क्षेत्रों में 4 एमबीए कार्यक्रम भी शामिल हैं। व्याख्यान समारोह में इग्नू के कुलपति प्रो. नागेश्वर राव उपस्थित रहे।
विश्वविद्यालय हर साल 2 जुलाई को संस्थापक कुलपति प्रो. जी. राम रेड्डी की स्मृति में यह दिवस मनाता है और उच्च शिक्षा, विशेषकर मुक्त एवं दूरस्थ शिक्षा के क्षेत्र में व्याख्यान देने के लिए प्रतिष्ठित शिक्षाविदों और विद्वानों को आमंत्रित करता है। स्मृति दिवस के अवसर पर प्रो जी. राम रेड्डी के जीवन पर आधारित एक फिल्म भी प्रदर्शित की गई।
इग्नू का 29वां प्रो. जी. राम रेड्डी स्मृति व्याख्यान कार्यक्रम में जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) की कुलपति प्रो. शांतिश्री धूलिपुड़ी पंडित बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुईं। प्रो. शांतिश्री ने ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग (ओडीएल) में प्रो. जी. राम रेड्डी के महत्वपूर्ण भूमिका की प्रशंसा की। उन्होंने ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग सिस्टम पर प्रो. रेड्डी के स्थायी प्रभाव पर जोर दिया, जो शैक्षिक अनुभवों को समृद्ध करने के लिए मल्टीमीडिया लर्निंग दृष्टिकोण को अपनाता है।
IGNOU’s New Programmes 2024: इग्नू के 13 नए प्रोग्राम
इग्नू द्वारा शुरू किए गए 13 नए कार्यक्रम उम्मीदवार नीचे दिख सकते हैं:
- एमबीए इन कंस्ट्रक्शन मैनेजमेंट
- एमबीए इन लॉजिस्टिक एंड सप्लाई चेन मैनेजमेंट
- एमबीए इन एग्रीबिजनेस मैनेजमेंट
- एमबीए इन हेल्थकेयर एंड हॉस्पिटल मैनेजमेंट
- पीजी डिप्लोमा इन रिहैबिलिटेशन साइकोलॉजी
- पीजी डिप्लोमा इन डिजास्टर रिस्क रिडक्शन एंड मैनेजमेंट
- एमए गीता स्टडीज
- इग्नू सर्टिफिकेट इन अर्ली चाइल्डहुड स्पेशल एजुकेशन इनेबलिंग इंक्लूजन - विजुअल इम्पेयरमेंट
- इग्नू सर्टिफिकेट इन अर्ली चाइल्डहुड स्पेशल एजुकेशन इनेबलिंग इंक्लूजन - हियरिंग इंपेयरमेंट
- इग्नू सर्टिफिकेट इन अर्ली चाइल्डहुड स्पेशल एजुकेशन इनेबलिंग इंक्लूजन - इंटेलेक्चुअल डिसेबिलिटी
- एमएससी होम साइंस
- एमएससी कम्युनिटी डेवलपमेंट
- एमएससी एक्सटेंशन मैनेजमेंट
एमबीए कंस्ट्रक्शन मैनेजमेंट के लिए ignouadmission.samarth.edu.in पर पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इग्नू के स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी द्वारा डिग्री प्रोग्राम केवल दो साल की अवधि के लिए अंग्रेजी माध्यम में पेश किए जाएंगे। उम्मीदवारों को प्रत्येक सेमेस्टर के लिए 15,500 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। हालांकि, सेमेस्टर 3 में 17,500 रुपये शुल्क देना होगा।
संस्थान ने हाल ही में हेल्थकेयर और हॉस्पिटल मैनेजमेंट में एमबीए के बारे में अधिसूचना जारी की थी। इस कोर्स में प्रवेश के लिए उम्मीदवारों के पास न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातक (ग्रेजुएशन) की डिग्री होनी चाहिए। वहीं, आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम योग्यता अंक 45% है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार