Saurabh Pandey | July 4, 2025 | 10:39 PM IST | 2 mins read
यूपी बोर्ड कक्षा 10, 12 कंपार्टमेंट एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड करने के लिए छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं। अंतिम समय में किसी भी समस्या से बचने के लिए उन्हें परीक्षा शुरू होने से कम से कम 45 मिनट पहले परीक्षा केंद्र पर रिपोर्ट करना होगा।
Explore the best courses after 10th across science, commerce, arts, and vocational streams. Find the right path based on your interests and build a strong career foundation.
Download Now.jpg)
नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपीएमएसपी) ने यूपी बोर्ड हाईस्कूल (10वीं) की इंप्रूवमेंट/कंपार्टमेंट और इंटरमीडिएट (12वीं) कंपार्टमेंट परीक्षा तिथियों में संशोधन किया है। इससे पहले यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षाएं 19 जुलाई 2025 (शनिवार) को निर्धारित की गई थी।
New: UP Board 10th Time Table 2027 PDF
Also See: Best Stream After 10th | Best Courses After 10th
Don't Miss: UP Board Class 10th QP's & Answer Key 2026
बोर्ड द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, शिवरात्रि पर्व पर जलाभिषेक तक कांवड़ यात्रा के दौरान संभावित श्रद्धालुओं की अत्यधिक भीड़भाड और यातायात में होने वाली परेशानी को देखते हुए नई परीक्षा तिथि घोषित की गई है। छात्र आधिकारिक संशोधित यूपी बोर्ड हाई स्कूल और इंटरमीडिएट कंपार्टमेंट और सुधार परीक्षा तिथि 2025 आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं।
यूपी बोर्ड हाईस्कूल इंप्रूवमेंट/कंपार्टमेंट और इंटरमीडिएट कंपार्टमेंट परीक्षा अब 26 जुलाई को आयोजित की जाएगी। यूपी बोर्ड 10वीं इंप्रूवमेंट/कंपार्टमेंट परीक्षा सुबह की पाली में 8:30 बजे से 11:45 बजे तक होगी। वहीं 12वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा दूसरी पाली में दोपहर 2 बजे से 5:15 बजे तक होगी।
हाईस्कूल इंप्रूवमेंट/कंपार्टमेंट तथा इंटरमीडिएट कंपार्टमेंट परीक्षाएं जनपद मुख्यालय पर जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा निर्धारित किए गए परीक्षा केन्द्रों पर संपन्न होंगी। जिला विद्यालय निरीक्षक परीक्षा केन्द्रों पर निम्नलिखित व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराएंगे-
परीक्षा केन्द्र पर परीक्षार्थी / केन्द्र व्यवस्थापक/अध्यापकों एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के अतिरिक्त बाहरी व्यक्तियों का प्रवेश पूरू तरह से वर्जित रहेगा।
केन्द्र व्यवस्थापक ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित कराएंगे, जिससे कि परीक्षा केन्द्र के प्रवेश द्वार पर परीक्षार्थियों की अनावश्यक भीड़ एकत्रित न होने पाए।
इसी प्रकार परीक्षा समाप्त होने के बाद भी ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाए।
परीक्षा कक्ष के भीतर परीक्षार्थियों को मोबाइल, स्मार्ट वॉच अथवा किसी भी प्रकार के अन्य इलेक्ट्रानिक उपकरण ले जाना पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा।
परीक्षा के दौरान कक्षों में वाइस रिकार्डर युक्त सीसीटीवी कैमरे एवं राउटर आदि पूरी तरह क्रियाशील रहेंगे।
परीक्षा केन्द्रों पर प्रश्नपत्रों के रख-रखाव की समग्र व्यवस्था मुख्य परीक्षा की भांति निर्धारित स्ट्रांग रूम के डबल लाक युक्त आलमारी में ही की जाएंगी।
स्ट्रांग रूम 24×7 क्रियाशील वाइस रिकार्डर युक्त सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में रहेगा।
प्रश्नपत्रों के पैकेटों को केन्द्र व्यवस्थापक, बाहरी केन्द्र व्यवस्थापक एवं स्टैटिक मजिस्ट्रेट के समक्ष सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में ही खोले एवं वितरित किए जाएंगे।
यूपी बोर्ड कक्षा 10, 12 कंपार्टमेंट एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड करने के लिए छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं। अंतिम समय में किसी भी समस्या से बचने के लिए उन्हें परीक्षा शुरू होने से कम से कम 45 मिनट पहले परीक्षा केंद्र पर रिपोर्ट करना होगा।