IGNOU CHCWM Course: इग्नू ने शुरू किया हेल्थ केयर वेस्ट मैनेजमेंट में सर्टिफिकेट प्रोग्राम, जानें पात्रता
Santosh Kumar | June 17, 2025 | 04:28 PM IST | 2 mins read
इस कार्यक्रम में प्रवेश के लिए पात्रता 10+2 या समकक्ष योग्यता है। इस पाठ्यक्रम की न्यूनतम अवधि छह महीने और अधिकतम दो वर्ष है।
नई दिल्ली: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने विश्व स्वास्थ्य संगठन (डबल्यूएचओ), दक्षिण-पूर्व एशिया क्षेत्र के सहयोग से हेल्थ केयर वेस्ट मैनेजमेंट (सीएचसीडबल्यूएम) में एक नया प्रमाणपत्र कार्यक्रम शुरू किया है। यह कार्यक्रम स्वास्थ्य सेवाओं से निकलने वाले खतरनाक अपशिष्टों के सुरक्षित और प्रभावी प्रबंधन के लिए ज्ञान और कौशल प्रदान करने के लिए डिजाइन किया गया है।
इस कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को यह सिखाना है कि अस्पतालों और स्वास्थ्य सेवाओं से निकलने वाले खतरनाक कचरे को सुरक्षित और उचित तरीके से कैसे संभालना और उसका निपटान करना है। इससे न केवल बीमारियों का खतरा कम होगा।
बल्कि आस-पास का वातावरण भी सुरक्षित रहेगा। यह कोर्स भारत सरकार के जैव-चिकित्सा अपशिष्ट प्रबंधन नियमों और डब्ल्यूएचओ के दिशा-निर्देशों पर आधारित है, जिससे शिक्षार्थियों को व्यावहारिक और महत्वपूर्ण जानकारी मिल सके।
IGNOU CHCWM Course: कार्यक्रम के उद्देश्य
हेल्थ केयर वेस्ट मैनेजमेंट में सर्टिफिकेट प्रोग्राम के उद्देश्य इस प्रकार हैं-
- स्वास्थ्य देखभाल अपशिष्ट के प्रकारों और प्रभावों के बारे में जागरूकता पैदा करना।
- दक्षिण-पूर्व एशिया क्षेत्र में वर्तमान कानून, संक्रमण नियंत्रण मानदंडों और प्रथाओं से शिक्षार्थियों को परिचित कराना।
- ऐसे अपशिष्ट के सुरक्षित और प्रभावी संचालन और निपटान के लिए व्यावहारिक कौशल का निर्माण करना।
Also read IGNOU BEd Result 2025: इग्नू बीएड प्रवेश परीक्षा परिणाम ignou.ac.in पर जारी; डाउनलोड प्रक्रिया जानें
CHCWM Course: मुख्य विशेषताएं
इस कार्यक्रम में प्रवेश के लिए पात्रता 10+2 या समकक्ष योग्यता है। इस पाठ्यक्रम की न्यूनतम अवधि छह महीने और अधिकतम दो वर्ष है। यह कार्यक्रम वर्ष में दो बार - जनवरी-जून और जुलाई-दिसंबर सत्रों में पेश किया जाता है।
यह एक मिश्रित शिक्षण प्रणाली पर आधारित है, जो स्व-निर्देशन सामग्री (SIM), लाइव वेब कॉन्फ्रेंसिंग, निर्देशात्मक वीडियो, प्रश्नोत्तर मंचों और एक समर्पित ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म के माध्यम से अध्ययन की सुविधा प्रदान करता है।
सीएचसीडबल्यूएम कोर्स का आवेदन लिंक
छात्रों को सैद्धांतिक पाठ्यक्रमों के साथ-साथ कार्यशालाओं या प्रोजेक्ट कार्य का विकल्प दिया जाता है। मूल्यांकन प्रक्रिया में असाइनमेंट और टर्म-एंड परीक्षाएं शामिल हैं। इस कार्यक्रम को केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा समर्थित किया जाता है।
इग्नू के हेल्थ केयर वेस्ट मैनेजमेंट कार्यक्रम के लिए प्रवेश शुरू हो गए हैं। इच्छुक उम्मीदवार समर्थ पोर्टल के माध्यम से ignouadmission.samarth.edu.in/ लिंक के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम
- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार