IGNOU TEE June 2025 Date Sheet: इग्नू जून टर्म एंड परीक्षा डेट शीट ignou.ac.in पर जारी, डाउनलोड करें
Abhay Pratap Singh | March 27, 2025 | 07:41 PM IST | 2 mins read
इग्नू जून 2025 टर्म एंड परीक्षा 2 जून से 11 जुलाई, 2025 तक तीन-तीन घंटे की अवधि के लिए दो पालियों में आयोजित की जाएगी।
नई दिल्ली: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) ने जून 2025 टर्म एंड परीक्षा के लिए डेट शीट जारी कर दी है। पंजीकृत उम्मीवार आधिकारिक वेबसाइट ignou.ac.in पर जाकर जून 2025 टर्म एंड परीक्षा डेट शीट डाउनलोड कर सकते हैं। इग्नू जून 2025 टीईई परीक्षा 2 जून, 2025 से शुरू होगी।
इग्नू टीईई एग्जाम डेट शीट के अनुसार, इग्नू जून 2025 टर्म एंड परीक्षा की अंतिम परीक्षा 11 जुलाई तय की गई है। जून 2025 टीईई एग्जाम दो पालियों में कराई जाएगी। पहली शिफ्ट की परीक्षा का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक और दूसरी शिफ्ट की परीक्षा का समय दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक है। परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जल्द ही इग्नू की वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे।
इग्नू ने कहा है कि निम्नलिखित स्थितियों में परीक्षा तिथि या सत्र टकराव पर विचार नहीं किया जाएगा:
- एक ही समूह (समूह 1 से 6) से संबंधित पाठ्यक्रम, क्योंकि वे एक साथ निर्धारित हैं।
- विभिन्न शैक्षणिक वर्षों के बैकलॉग पाठ्यक्रम।
- विभिन्न विशेषज्ञताओं से एम.पी. कार्यक्रमों में पाठ्यक्रम।
- वे पाठ्यक्रम जो विभिन्न कार्यक्रमों का हिस्सा हैं।
नोटिस के अनुसार, “छात्रों को डेटशीट को ध्यान से देखना चाहिए। यदि कोई विसंगतियां हैं, तो उन्हें डेटशीट में उपलब्ध निर्धारित प्रारूप का उपयोग करके रिपोर्ट करना चाहिए। सुधार 5 अप्रैल, 2025 तक datesheet@ignou.ac.in पर ईमेल के माध्यम से प्रस्तुत किए जा सकते हैं। इसके बाद किसी भी बदलाव के अनुरोध पर विचार नहीं किया जाएगा।”
जून 2025 टर्म एंड परीक्षा के लिए परीक्षा फॉर्म ऑनलाइन जमा करने हेतु पोर्टल 15 मार्च से खोल दिया गया है। इग्नू टीईई जून 2025 के लिए परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 20 अप्रैल है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपडेट के लिए नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट देखें।
IGNOU Exam Date Sheet June 2025: कैसे डाउनलोड करें?
इग्नू टीईई जून 2025 परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके आसानी से टर्म एंड परीक्षा जून 2025 टाइम टेबल डाउनलोड कर सकते हैं:
- इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट ignou.ac.in पर विजिट करें।
- होमपेज पर उपलब्ध ‘अनाउंसमेंट’ टैब पर क्लिक करें।
- ‘जून 2025 टीईई’ संभावित डेट शीट लिंक पर क्लिक करें।
- इसे डाउनलोड करें और प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- MPPSC Exam Calendar 2027: एमपीपीएससी एग्जाम कैलेंडर mppsc.mp.gov.in पर जारी, परीक्षावार तिथियां जानें
- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र