IGNOU Admission 2025: इग्नू ने सभी ओडीएल, ऑनलाइन प्रोग्राम्स के लिए पंजीकरण की डेट 15 फरवरी तक बढ़ाई
Saurabh Pandey | February 1, 2025 | 11:52 AM IST | 1 min read
इग्नू ओडीएल और ऑनलाइन शिक्षा मोड में विभिन्न यूजी, पीजी, सर्टिफिकेट, डिप्लोमा, पीजी डिप्लोमा कार्यक्रमों में प्रवेश प्रदान करता है। यूजीसी के नए दिशानिर्देशों के अनुसार, उम्मीदवार अब एक ही समय में दो ऑनलाइन या ऑफलाइन कार्यक्रमों में पढ़ाई कर सकते हैं।
नई दिल्ली : इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने सभी ओडीएल और ऑनलाइन पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए पंजीकरण की समय सीमा बढ़ा दी है। इसके साथ ही इग्नू री रजिस्ट्रेशन की भी समय सीमा बढ़ा दी गई है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार इन सभी कार्यक्रमों के लिए 15 फरवरी 2025 तक आवेदन कर सकते हैं।
इग्नू ओडीएल कार्यक्रमों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को http://ignouadmission.samarth.edu.in पर जाकर पंजीकरण की प्रक्रिया पूरा करना होगा, जबकि ऑनलाइन कार्यक्रमों के लिए अपने आवेदन पत्र जमा करने के लिए उम्मीदवारों को http://ignouiop.samarth.edu.in पर जाना होगा।
इग्नू के री रजिस्ट्रेशन प्रोग्राम्स के लिए भी पंजीकरण की समय सीमा को 15 फरवरी 2025 तक बढ़ाया गया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ignou.samarth.edu.in/index.php/site/login पर जाकर आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं।
इग्नू ओडीएल और ऑनलाइन शिक्षा मोड में विभिन्न यूजी, पीजी, सर्टिफिकेट, डिप्लोमा, पीजी डिप्लोमा कार्यक्रमों में प्रवेश प्रदान करता है। यूजीसी के नए दिशानिर्देशों के अनुसार, उम्मीदवार अब एक ही समय में दो ऑनलाइन या ऑफलाइन कार्यक्रमों में पढ़ाई कर सकते हैं।
IGNOU ODL Programmes: इग्नू ओडीएल प्रोग्राम्स
इग्नू निम्नलिखित ओडीएल कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए पोर्टल जल्द ही खोलेगा। इन कार्यक्रमों में-
- पीजीडीएमसीएच (PGDMCH)
- पीजीडीजीएम (PGDGM)
- पीजीसीएमडीएम (PGCMDM)
- डीएनए (DNA)
- सीईएसईआईएचआई (CESEIHI)
- सीईएसईआईवीआई (CESEIVI)
- सीईएसईआईआईडी (CESEIID)
अगली खबर
]Global Teacher Prize 2025: ‘ग्लोबल टीचर प्राइज 2025’ के लिए चयनित टॉप 10 लोगों में राजस्थान का शिक्षक शामिल
शिक्षक मो इमरान खान का चयन कक्षाओं से आगे बढ़कर बुनियादी ढांचे की चुनौतियों का समाधान करने, हजारों शिक्षकों को प्रशिक्षित करने और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने जैसे कार्यों के लिए किया गया है।
Press Trust of India | 1 min readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल