Automatic Weather Station: इग्नू और भारत मौसम विज्ञान विभाग ने स्वचालित मौसम स्टेशन का उद्घाटन किया
Abhay Pratap Singh | December 9, 2024 | 03:40 PM IST | 2 mins read
मौसम संबंधी मापदंडों में हवा की गति और दिशा, हवा का तापमान, सापेक्ष आर्द्रता, वायुमंडलीय दबाव, वर्षा और अधिकतम व न्यूनतम तापमान शामिल है।
नई दिल्ली: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) और भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD), मिनिस्ट्री ऑफ अर्थ साइंस, भारत सरकार ने नई दिल्ली के मैदानगढ़ी परिसर स्थित इग्नू मुख्यालय में स्थापित स्वचालित मौसम स्टेशन (AWS) का उद्घाटन किया। एडब्ल्यूएस द्वारा स्वचालित रूप से मौसम संबंधी अवलोकन एकत्रित करके भारत मौसम विज्ञान विभाग को भेजा जाता है।
दर्ज किए गए मौसम संबंधी मापदंडों में हवा की गति और दिशा, हवा का तापमान, सापेक्ष आर्द्रता, वायुमंडलीय दबाव, वर्षा और अधिकतम व न्यूनतम तापमान शामिल है। इस AWS की स्थापना से मौसम संबंधी जानकारी मिलेगी, जो शोधकर्ताओं और आम जनता के लिए मौसम संबंधी जानकारी प्राप्त करने के लिए उपयोगी होगी।
एडब्ल्यूएस के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए आईएमडी के महानिदेशक डॉ. मृत्युंजय महापात्र ने कहा कि, 1875 में अपनी स्थापना के बाद से आईएमडी मौसम वेधशालाओं (Weather Observatories) के अत्याधुनिक नेटवर्क के माध्यम से सार्वजनिक और विशेष एजेंसियों को मौसम और जलवायु संबंधी सेवाएं प्रदान कर रहा है।
इग्नू की कुलपति प्रो. उमा कांजीलाल ने आईएमडी के साथ इस सहयोग की सराहना करते हुए बताया कि कैसे मौसम और जलवायु संबंधी जानकारी कई हितधारकों और स्थानीय समुदाय के लिए फायदेमंद हो सकती है। उन्होंने संबंधित विषयों पर शैक्षणिक कार्यक्रम विकसित करने की संभावनाएं तलाशने पर भी जोर दिया।
स्कूल ऑफ साइंसेज की निदेशक प्रो. मीनल मिश्रा ने बताया कि इग्नू मुख्यालय में AWS की स्थापना इग्नू के संकाय सदस्यों, शोधकर्ताओं और विभिन्न स्कूलों के छात्रों के लिए भूविज्ञान, भूसूचना विज्ञान, भूगोल, पर्यावरण विज्ञान, स्वास्थ्य विज्ञान आदि जैसे विषयों के लिए उनके प्रोजेक्ट कार्य और मौसम संबंधी व पर्यावरण संबंधी डेटा से संबंधित शोध में कैसे उपयोगी हो सकती है।
इस दौरान, आईएमडी टीम ने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया प्रोडक्शन सेंटर (EMPC) का भी दौरा किया। एडब्ल्यूएस उद्घाटन समारोह में इग्नू की कुलपति प्रो. उमा कांजीलाल ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। वहीं, आईएमडी के वैज्ञानिक डॉ. राहुल सक्सेना, डॉ. संजीव त्यागी और डॉ. विवेक धवन उपस्थित थे। इसके अलावा, क्षेत्रीय केंद्रों के अधिकारी भी इस कार्यक्रम में ऑनलाइन शामिल हुए।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा