Santosh Kumar | May 31, 2025 | 04:18 PM IST | 2 mins read
बिहार बोर्ड कंपार्टमेंटल रिजल्ट 2025 चेक करने के लिए छात्रों को आधिकारिक वेबसाइट पर अपना रोल कोड और रोल नंबर दर्ज करना होगा।
Download this ebook to explore 50+ entrance exams after Class 12 for admission into top undergraduate colleges across engineering, management, law & more.
Download Now
नई दिल्ली: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (बीएसईबी) ने आज 31 मई 2025 को कक्षा 10वीं और 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। छात्र अपने रोल नंबर और रोल कोड की मदद से आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। बिहार बोर्ड 10वीं-12वीं कंपार्टमेंट रिजल्ट 2025 डाउनलोड करने की प्रक्रिया इस लेख में दी गई है।
Latest: IIT Courses After Class 12th PCM Without JEE
After Class 12th: 50+ Entrance Exams | Best Career Options
Don't Miss: Bihar Class 12th QP's & Answer Key 2026
हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, बीएसईबी कक्षा 10वीं या मैट्रिक में कंपार्टमेंट परीक्षा पास करने वाले छात्रों का प्रतिशत 32.93 प्रतिशत है। कक्षा 12वीं या इंटरमीडिएट में कंपार्टमेंट परीक्षा पास करने वाले छात्रों का प्रतिशत 61.13 प्रतिशत है।
बिहार बोर्ड विशेष परीक्षा 2025 के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। बीएसईबी बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा में कुल 52.20 फीसदी छात्र पास हुए हैं। वहीं 12वीं की विशेष परीक्षा में 55.31 फीसदी छात्र सफल हुए हैं।
इस साल इंटरमीडिएट कंपार्टमेंट परीक्षाएं 2 मई से 13 मई 2025 तक आयोजित की गईं, जबकि प्रैक्टिकल परीक्षाएं 14 और 15 मई को हुईं। बिहार बोर्ड मैट्रिक (10वीं) कंपार्टमेंट परीक्षाएं 2 मई से 7 मई 2025 तक आयोजित की गईं।
बिहार बोर्ड कंपार्टमेंटल रिजल्ट 2025 चेक करने के लिए छात्रों को आधिकारिक वेबसाइट पर अपना रोल कोड और रोल नंबर दर्ज करना होगा। इसके बाद उनका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा, जिसे वे डाउनलोड और प्रिंट कर सकते हैं।
बीएसईबी मार्कशीट प्रोविजनल है, मूल मार्कशीट कुछ दिनों बाद संबंधित स्कूलों को उपलब्ध करा दी जाएगी, जहां से छात्र इसे प्राप्त कर सकते हैं। जो छात्र कम्पार्टमेंट परीक्षा पास नहीं कर पाए, उन्हें अगले सत्र की तैयारी करनी चाहिए।
बिहार बोर्ड कम्पार्टमेंट रिजल्ट 2025 में छात्र का नाम, रोल नंबर, रोल कोड, जन्म तिथि, माता-पिता का नाम, स्कूल का नाम, विषयवार अंक, कुल अंक, डिवीजन और रिजल्ट स्टेटस (पास/फेल) जैसी जानकारी शामिल है।
Also readBSEB Class 12th Exam 2025: बीएसईबी इंटर स्पेशल, कंपार्टमेंट परीक्षा की आंसर की जारी, करें डाउनलोड
छात्र नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं-12वीं कंपार्टमेंट परिणाम 2025 की जांच या डाउनलोड कर सकते हैं-