Santosh Kumar | May 31, 2025 | 12:39 PM IST | 1 min read
बीएसईबी 12वीं की कंपार्टमेंट परीक्षाएं 2 से 13 मई, 2025 तक, जबकि कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 2 से 7 मई, 2025 तक आयोजित की गईं।
Download this ebook to explore 50+ entrance exams after Class 12 for admission into top undergraduate colleges across engineering, management, law & more.
Download Now
नई दिल्ली: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (बीएसईबी) आज 31 मई 2025 को कक्षा 10वीं-12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा का परिणाम जारी करेगा। जो छात्र बिहार बोर्ड कंपार्टमेंट परीक्षा 2025 परीक्षा में उपस्थित हुए थे, वे अपने रोल नंबर और रोल कोड की मदद से आधिकारिक वेबसाइट results.biharboardonline.com और biharboardonline.bihar.gov.in पर जाकर अपना बिहार बोर्ड कम्पार्टमेंट रिजल्ट 2025 जारी होने के बाद चेक कर सकते हैं।
Latest: IIT Courses After Class 12th PCM Without JEE
After Class 12th: 50+ Entrance Exams | Best Career Options
Don't Miss: Bihar Class 12th QP's & Answer Key 2026
बीएसईबी 12वीं की कंपार्टमेंट परीक्षाएं 2 से 13 मई, 2025 तक, जबकि कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 2 से 7 मई, 2025 तक आयोजित की गईं। बिहार बोर्ड 10वीं और 12वीं के 2025 के नतीजे क्रमश: 29 और 25 मार्च को घोषित किए गए।
बिहार बोर्ड कम्पार्टमेंट रिजल्ट 2025 में छात्र का नाम, रोल नंबर, रोल कोड, जन्म तिथि, माता-पिता का नाम, स्कूल का नाम, विषयवार अंक, कुल अंक, डिवीजन और रिजल्ट स्टेटस (पास/फेल) जैसी जानकारी दर्ज होगी।
अगर किसी छात्र को रिजल्ट में कोई गलती नजर आती है तो उसे तुरंत संबंधित स्कूल या बोर्ड से संपर्क करना चाहिए। कंपार्टमेंट परीक्षा में सफल होने वाले छात्र कुछ दिनों बाद संबंधित स्कूल से अपने मूल प्रमाण पत्र प्राप्त कर सकते हैं।
Also readBSEB Class 12th Exam 2025: बीएसईबी इंटर स्पेशल, कंपार्टमेंट परीक्षा की आंसर की जारी, करें डाउनलोड
पिछले साल 2024 में बोर्ड ने कंपार्टमेंट रिजल्ट 29 मई को जारी किया। इस साल भी रिजल्ट मई के आखिरी हफ्ते में जारी किया जा रहा है। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र इसकी एक कॉपी डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें।
बिहार बोर्ड रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अपनी प्रोविजनल मार्कशीट ऑनलाइन डाउनलोड कर सकेंगे। मूल मार्कशीट कुछ दिनों बाद संबंधित स्कूलों को उपलब्ध करा दी जाएगी, जहां से छात्र इसे प्राप्त कर सकते हैं।