Abhay Pratap Singh | May 31, 2025 | 12:02 PM IST | 1 min read
जेएसी बोर्ड 12वीं परिणाम 2025 डाउनलोड करने के लिए रोल कोड और रोल नंबर जैसे लॉगिन विवरण की आवश्यकता होगी।
Explore 50+ important entrance exams after 10+2 across engineering, medical, law, and more. Don’t miss key opportunities to plan your career and secure admission in top colleges.
Download EBook
नई दिल्ली: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने आज यानी 31 मई को साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम के लिए जेएसी 12वीं परीक्षा 2025 का परिणाम जारी कर दिया है। परीक्षा में उपस्थित हुए छात्र व उनके अभिभावक जेएसी की वेबसाइट jacresults.com पर जाकर झारखंड बोर्ड कक्षा 12वीं का परिणाम 2025 डाउनलोड कर सकते हैं।
जेएसी बोर्ड 12वीं विज्ञान परिणाम 2025 और जेएसी बोर्ड 12वीं कॉमर्स परिणाम 2025 डाउनलोड करने के लिए रोल कोड और रोल नंबर जैसे लॉगिन विवरण की आवश्यकता होगी। जेएसी ऑनलाइन मार्कशीट में छात्र का नाम, रोल नंबर, विषय, विषय-वार प्राप्त अंक, कुल अंक और परिणाम की स्थिति (पास/फेल) जैसे विवरण जांच सकते हैं।
झारखंड एकेडमिक काउंसिल इंटरमीडिएट परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में कुल मिलाकर 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। वहीं, थ्योरी में 70 में से कम से कम 23 अंक हासिल करने होंगे। जेएसी बोर्ड की ओर से ऑर्ट स्ट्रीम के लिए झारखंड बोर्ड इंटर रिजल्ट 2025 अगले सप्ताह में जारी किया जाएगा।
जेएसी बोर्ड ने कक्षा 12वीं की थ्योरी परीक्षाएं 11 फरवरी से 4 मार्च तक और व्यावहारिक परीक्षाएं 5 मार्च से 20 मार्च के बीच आयोजित की गई थी। अधिक जानकारी व नवीनतम अपडेट के लिए छात्रों को झारखंड बोर्ड रिजल्ट की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी गई है।
छात्र इन चरणों का पालन करके जेएसी इंटर रिजल्ट 2025 डाउनलोड कर सकते हैं: