Santosh Kumar | May 31, 2025 | 03:27 PM IST | 2 mins read
सीयूईटी यूजी 2025 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने आवेदन संख्या और पासवर्ड का उपयोग करना होगा।
Predict your chances of admission to top CUET-participating universities. Enter your CUET expected score and get a personalized list of colleges, courses, and expected cut-offs instantly.
Try Now
नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी) यूजी 2025 के अकाउंटेंसी और बुक कीपिंग विषयों की री-टेस्ट के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in से अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। सीयूईटी यूजी 2025 अकाउंटेंसी/बुक कीपिंग री-टेस्ट 2 से 4 जून, 2025 तक आयोजित किया जाएगा।
New: CUET 2026 College Predictor | DU College 2026 Predictor
CUET UG 2026: CUET UG Final Answer Key 2026 PDF
Admission Alert: UG Admissions Open @ Ahmedabad University. NAAC 'A' Grade
एनटीए द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, सीयूईटी यूजी 2025 तमिल और उर्दू विषय की परीक्षा 4 जून को निर्धारित है। ये परीक्षाएं पहले 22 मई को आयोजित होने वाली थीं, लेकिन कुछ कारणों से पुनर्निर्धारित की गई हैं।
सीयूईटी यूजी 2025 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने आवेदन संख्या और पासवर्ड का उपयोग करना होगा। एडमिट कार्ड पर उम्मीदवार का नाम, परीक्षा तिथि, समय, परीक्षा केंद्र का पता और अन्य विवरण शामिल है।
परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए एडमिट कार्ड के साथ वैध फोटो पहचान पत्र ले जाना अनिवार्य है। बिना एडमिट कार्ड के किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। एनटीए ने अकाउंटेंसी पेपर के लिए परीक्षा पैटर्न में संशोधन किया है।
जो छात्र 13 से 16 मई 2025 के बीच आयोजित परीक्षा में उपस्थित हुए थे और उन्होंने पुन: परीक्षा में उपस्थित होने के लिए अपनी सहमति ऑनलाइन दी है, उनके लिए एनटीए 2 जून से 4 जून 2025 तक पुन: परीक्षा आयोजित करेगा।
Also readBBAU PG Admission 2025: बीबीएयू लखनऊ में सीयूईटी स्कोर के माध्यम से पीजी प्रवेश के लिए पंजीकरण शुरू
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके री-टेस्ट के लिए सीयूईटी यूजी 2025 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं-
यदि किसी भी उम्मीदवार को सीयूईटी यूजी एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड करने में समस्या आ रही है तो वे एनटीए हेल्पलाइन नंबर 011-40759000 पर कॉल कर सकते हैं या cuet-ug@nta.ac.in पर ईमेल भेज सकते हैं।
पहले नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन (एनबीई) ने इसे दो शिफ्ट में आयोजित करने की योजना बनाई थी। लेकिन कई उम्मीदवारों ने इसका विरोध किया और कोर्ट में याचिका दायर की। उनका कहना था कि दो शिफ्ट में परीक्षा आयोजित करने से सभी को समान अवसर नहीं मिलेगा।
Santosh Kumar