Trusted Source Image

Karnataka News: बच्चों में कोविड के लक्षण दिखें तो न भेजें स्कूल, कर्नाटक सरकार की अभिभावकों को सलाह

Press Trust of India | May 31, 2025 | 05:29 PM IST | 1 min read

विभाग ने कहा है कि अगर किसी शिक्षक या अन्य स्टाफ में कोरोना के लक्षण दिखते हैं तो उन्हें सतर्क रहने और जरूरी कदम उठाने की सलाह दी जाए।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण आयुक्त ने सरकारी और निजी स्कूलों के लिए देर रात एक परिपत्र जारी किया। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण आयुक्त ने सरकारी और निजी स्कूलों के लिए देर रात एक परिपत्र जारी किया। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

बेंगलुरु: कर्नाटक में कोरोना वायरस की स्थिति और स्कूलों को फिर से खोलने के मद्देनजर, राज्य सरकार ने एक परिपत्र जारी कर अभिभावकों से कहा है कि वे अपने बच्चों को बुखार, खांसी, जुकाम और अन्य लक्षण होने पर स्कूल न भेजें।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण आयुक्त ने सरकारी और निजी स्कूलों के लिए देर रात एक परिपत्र जारी किया। यह निर्देश 26 मई को सीएम सिद्धारमैया की अध्यक्षता में आयोजित कोरोना वायरस स्थिति की समीक्षा बैठक के दौरान दिया गया।

Karnataka News: कर्नाटक सरकार द्वारा जारी परिपत्र

शुक्रवार देर रात जारी परिपत्र में कहा गया है, “यदि स्कूली बच्चों में बुखार, खांसी, जुकाम और अन्य लक्षण पाए जाते हैं, तो बच्चों को स्कूल न भेजें और डॉक्टर की सलाह के अनुसार उचित उपचार और देखभाल के उपाय अपनाएं।”

इसमें बच्चों को पूर्णतः ठीक होने के बाद ही स्कूल भेजने का निर्देश दिया गया है। इसमें कहा गया है कि यदि बच्चे बुखार, खांसी, जुकाम और अन्य लक्षणों के साथ स्कूल आते हैं तो उनके माता-पिता को सूचित करें और उन्हें घर वापस भेज दें।

Also readCBSE Toppers 2025: दिल्ली की मुख्यमंत्री ने सरकारी स्कूलों के सीबीएसई टॉपरों को किया सम्मानित, बांटे टैबलेट

स्वास्थ्य विभाग ने कहा है कि अगर किसी स्कूल में शिक्षक या अन्य स्टाफ में कोरोना के लक्षण दिखते हैं तो उन्हें सतर्क रहने और जरूरी कदम उठाने की सलाह दी जाए। विभाग ने बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए यह सलाह दी है।

विभाग ने कहा है कि स्कूलों में कोरोना से बचने के नियमों का पालन किया जाना चाहिए। शुक्रवार शाम तक राज्य में 234 कोरोना मरीजों का इलाज चल रहा है। 1 जनवरी से अब तक पहले से बीमार 3 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications