LiveTrusted Source Image

MP Hospital Assistant Exam 2026 Live: एमपी हॉस्पिटल असिस्टेंट परीक्षा आज से शुरू, शिफ्टवाइज एनालिसिस, आंसर की

Saurabh Pandey | June 24, 2026 | 01:43 PM IST | 1 min read

एमपी हॉस्पिटल असिस्टेंट परीक्षा दो शिफ्टों (सुबह 10-12 और दोपहर 3-5) में कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हो गई है। परीक्षा का शुरुआती रिव्यू 'आसान से मध्यम' रहा है, और इसकी आंसर की जुलाई के पहले हफ्ते में आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होने की उम्मीद है।

मध्यप्रदेश अस्पताल सहायक भर्ती 2026 की चयन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और मेरिट आधारित होगी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
मध्यप्रदेश अस्पताल सहायक भर्ती 2026 की चयन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और मेरिट आधारित होगी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली : मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) द्वारा हॉस्पिटल असिस्टेंट के 1,200 पदों पर भर्ती परीक्षा आज, 24 जून 2026 से राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर शुरू हो चुकी है। यह परीक्षा ऑनलाइन मोड में आयोजित की जा रही है जो आगामी 8 जुलाई 2026 तक अलग-अलग चरणों में चलेगी। परीक्षा केंद्रों पर सख्त बायोमेट्रिक सत्यापन किया जा रहा है। गेट बंद होने के समय के बाद आने वाले छात्रों को किसी भी कीमत पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

एमपीईएसबी द्वारा जारी आधिकारिक गाइडलाइंस के अनुसार परीक्षा प्रतिदिन दो शिफ्टों में आयोजित की जा रही है। पहली शिफ्ट सुबह 10 बजे से 12 बजे तक, जिसके लिए रिपोर्टिंग समय सुबह 8 से 9 बजे तक निर्धारित किया गया है। वहीं दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी, जिसके लिए रिपोर्टिंग समय दोपहर 1 से 2 बजे तक है।

MP Hospital Assistant Exam 2026 Live: एडमिट कार्ड जारी

मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल द्वारा एमपी अस्पताल सहायक भर्ती 2026 का एडमिट कार्ड 19 जुलाई को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार इसे अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि की सहायता से डाउनलोड कर सकते है। एडमिट कार्ड में परीक्षा की तिथि, समय, परीक्षा केंद्र और महत्वपूर्ण निर्देश शामिल होंगे। बिना एडमिट कार्ड के किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा, इसलिए इसे सुरक्षित रखना आवश्यक है।

MP Hospital Assistant Exam 2026 Live: परीक्षा शहर

एमपी अस्पताल सहायक भर्ती परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को आवेदन के दौरान चार परीक्षा शहरों की प्राथमिकता देनी होगी। इनमें भोपाल, इंदौर, जबलपुर, खंडवा, नीमच, रतलाम, रीवा, सागर, सतना, सीधी और उज्जैन शामिल हैं। परीक्षा केंद्र का आवंटन उपलब्धता के आधार पर रैंडम तरीके से किया जाएगा। बोर्ड आवश्यकता अनुसार परीक्षा शहरों में बदलाव कर सकता है और इस पर किसी प्रकार की आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी।

Also read CA Inter May Result 2026: आईसीएआई सीए इंटर मई रिजल्ट caresults.icai.org पर घोषित, मेरिट लिस्ट भी जारी

MP Hospital Assistant Exam 2026: परीक्षा केंद्र के लिए जरूरी नियम

यदि आपकी परीक्षा आने वाले दिनों में है, तो ध्यान रखें कि परीक्षा हॉल में मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, कैलकुलेटर या किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स पूरी तरह प्रतिबंधित हैं। अपने साथ ओरिजिनल फोटो आईडी प्रूफ (जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड) और एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट ले जाना न भूलें।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल द्वारा एमपी अस्पताल सहायक भर्ती 2026 के लिए उम्मीदवारों को अपना एडमिट कार्ड और एक वैलिड आईडी प्रूफ साथ लेकर जाना होगा। परीक्षा से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट के लिए लाइव ब्लॉग पर बने रहें।

June 24, 2026 | 01:43 PM IST

MP Hospital Assistant Exam 2026 Live: चयन प्रक्रिया

मध्यप्रदेश अस्पताल सहायक भर्ती 2026 की चयन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और मेरिट आधारित होगी। इसमें अभ्यर्थियों की योग्यता का मूल्यांकन विभिन्न चरणों के माध्यम से किया जाएगा। सबसे पहले लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी, जिसमें सामान्य ज्ञान, गणित, अंग्रेजी और संबंधित विषयों से प्रश्न पूछे जाएंगे। इस परीक्षा के आधार पर मेरिट सूची तैयार होगी।

June 24, 2026 | 12:50 PM IST

MP Hospital Assistant Exam 2026 Live: परीक्षा शहर

एमपी अस्पताल सहायक भर्ती परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को आवेदन के दौरान चार परीक्षा शहरों की प्राथमिकता देनी होगी। इनमें भोपाल, इंदौर, जबलपुर, खंडवा, नीमच, रतलाम, रीवा, सागर, सतना, सीधी और उज्जैन शामिल हैं।

June 24, 2026 | 12:44 PM IST

MP Hospital Assistant Exam 2026: परीक्षा केंद्र के लिए जरूरी नियम

यदि आपकी परीक्षा आने वाले दिनों में है, तो ध्यान रखें कि परीक्षा हॉल में मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, कैलकुलेटर या किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स पूरी तरह प्रतिबंधित हैं। अपने साथ ओरिजिनल फोटो आईडी प्रूफ (जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड) और एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट ले जाना न भूलें।

June 24, 2026 | 12:40 PM IST

एमपी हॉस्पिटल असिस्टेंट परीक्षा आज से शुरू

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) द्वारा हॉस्पिटल असिस्टेंट के 1,200 पदों पर भर्ती परीक्षा आज, 24 जून 2026 से राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर शुरू हो चुकी है। यह परीक्षा ऑनलाइन मोड में आयोजित की जा रही है जो आगामी 8 जुलाई 2026 तक अलग-अलग चरणों में चलेगी। परीक्षा केंद्रों पर सख्त बायोमेट्रिक सत्यापन किया जा रहा है। गेट बंद होने के समय के बाद आने वाले छात्रों को किसी भी कीमत पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications