IDBI Executive Results 2023: आईडीबीआई एग्जीक्यूटिव रिजल्ट व कट-ऑफ लिस्ट जारी, 1300 पदों पर होगी भर्ती
Abhay Pratap Singh | February 9, 2024 | 03:31 PM IST | 1 min read
आईडीबीआई कार्यकारी भर्ती परीक्षा का आयोजन 30 दिसंबर 2023 को किया गया था। उम्मीदवार लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर व डेट ऑफ बर्थ की मदद से अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
नई दिल्ली: भारतीय औद्योगिक विकास बैंक (आईडीबीआई) ने आज यानी 9 फरवरी को आईडीबीआई एग्जीक्यूटिव रिजल्ट 2024 जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट idbibank.in पर अपना परिणाम देख सकते हैं। आईडीबीआई ने एग्जाम रिजल्ट के साथ ही कट-ऑफ लिस्ट भी जारी की है।
आईडीबीआई कार्यकारी भर्ती परीक्षा 30 दिसंबर 2023 को आयोजित की गई थी। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 1300 रिक्तियों पर भर्तियां की जाएंगी। आईडीबीआई एग्जीक्यूटिव रिजल्ट 2023 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे पंजीकरण संख्या और जन्मतिथि की आवश्यता होगी।
आईडीबीआई कार्यकारी पद के लिए ऑनलाइन परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और प्री रिक्रूटमेंट मेडिकल टेस्ट के आधार पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। एग्जीक्यूटिव पदों के लिए आयोजित ऑनलाइन परीक्षा में शामिल उम्मीदवार नीचे कट-ऑफ लिस्ट व परिणाम डाउनलोड करने की प्रक्रिया देख सकते हैं।
आईडीबीआई एग्जीक्यूटिव रिजल्ट 2024: ऐसे डाउनलोड करें
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर परीक्षा परिणाम देख सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट idbibank.in पर जाएं।
- इसके बाद होमपेज पर करियर सेक्शन में जाएं।
- आईडीबीआई एग्जीक्यूटिव रिजल्ट 2024 लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
- आईडीबीआई कार्यकारी परिणाम 2024 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- उम्मीदवार रिजल्ट का प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
आईडीबीआई कार्यकारी भर्ती: कट-ऑफ अंक
उम्मीदवार नीचे दी गई सारणी में आईडीबीआई एक्जीक्यूटिव कट-ऑफ देख सकते हैं:
|
वर्ग |
मेरिट सूची के लिए कट ऑफ |
प्रतीक्षा सूची के लिए कट ऑफ |
जन्म तिथि |
|---|---|---|---|
|
अनुसूचित जाति (एससी) |
105.25 |
102 |
2 अगस्त 2000 |
|
अनुसूचित जनजाति (एसटी) |
94.75 |
91.25 |
28 अप्रैल 1998 |
|
अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) |
113.5 |
102.25 |
3 फरवरी 1998 |
|
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) |
104.75 |
100.5 |
13 जून 1999 |
|
अनारक्षित |
115.75 |
102.25 |
4 नवंबर 2000 |
|
आर्थोपेडिक रूप से विकलांग (ओएच) |
103 |
97.75 |
16 मार्च 1994 |
|
दृष्टि बाधित (VI) |
110.5 |
100.75 |
10 जून 2000 |
|
श्रवण बाधित (HI) |
61.25 |
49 |
12 जून 1992 |
|
एकाधिक विकलांगता/ बौद्धिक विकलांगता (एमडी या आईडी) |
87 |
60.75 |
|
अगली खबर
]GAT–B, BET 2024: ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट-बायोटेक्नोलॉजी व बायोटेक्नोलॉजी पात्रता परीक्षा के लिए पंजीकरण शुरू
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने कहा कि एक उम्मीदवार द्वारा केवल एक ही आवेदन पत्र भरा जाएगा। जीएटी-बी व बीईटी आवेदन फॉर्म उम्मीदवार 8 फरवरी से 6 मार्च 2024 तक भर सकते हैं।
Abhay Pratap Singh | 1 min readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल