IDBI Recruitment 2024: आईडीबीआई बैंक में स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पदों पर आवेदन आज से शुरू, वेतन 1.90 लाख रुपये
Abhay Pratap Singh | July 1, 2024 | 02:59 PM IST | 2 mins read
आईडीबीआई स्पेशलिस्ट ऑफिसर भर्ती 2024 के तहत उम्मीदवारों का चयन दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा।
नई दिल्ली: आईडीबीआई बैंक में स्पेशलिस्ट ऑफिसर के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आज यानी 1 जुलाई से शुरू कर दी गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आईडीबीआई की ऑफिशियल वेबसाइट www.idbibank.in पर जाकर ऑनलाइन माध्यम में आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।
आईडीबीआई ऑफिसर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले सामान्य/ ओबीसी/ ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को 1,000 रुपये शुल्क देना होगा, जबकि एससी व एसटी वर्ग के कैंडिडेट को 200 रुपये एप्लीकेशन फीस का भुगतान करना होगा। आवेदन फॉर्म भरने की आखिरी तिथि 15 जुलाई तय की गई है।
आवेदन करने वाले कैंडिडेट के पास ग्रेजुएशन व पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। पद के अनुसार शैक्षिक योग्यता और कार्य अनुभव अलग-अलग है। शैक्षणिक योग्यता और आईडीबीआई ऑफिसर भर्ती 2024 से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नोटिफिकेशन देख सकते हैं।
उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 25 वर्ष और अधिकतम आयु 45 वर्ष होनी चाहिए। रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट भी दी जाएगी। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 31 रिक्तियां भरी जाएंगी। सबसे उपयुक्त उम्मीदवारों को चयन प्रक्रिया यानी ग्रुप डिस्कशन और व्यक्तिगत साक्षात्कार (पीआई) के लिए बुलाया जाएगा।
IDBI Specialist Cadre Officers Bharti 2024: वेतन
- डिप्टी जनरल मैनेजर ग्रेड ए पद पर चयनित उम्मीदवारों को 1.20 लाख रुपये तक और मेट्रो शहरों में 1.90 लाख रुपये तक वेतन मिलेगा।
- असिस्टेंट जनरल मैनेजर ग्रेड सी पद पर चयनित कैंडिडेट को 1.57 लाख रुपये तक और मेट्रो शहरों में 1.90 लाख रुपए तक वेतन दिया जाएगा।
- मैनेजर ग्रेड बी के पद पर चयनित उम्मीदवार को 93,960 रुपये और मेट्रो शहरों में 1.19 लाख रुपये तक का वेतन दिया जाएगा।
IDBI Officers Vacancy 2024: आवेदन कैसे करें?
नीचे दिए गए चरणों का पालन कर उम्मीदवार आसानी से आईडीबीआई ऑफिसर्स पद के लिए आवेदन कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट www.idbibank.in पर विजिट करें।
- इसके बाद, ‘करियर’ फिर ‘वर्तमान रिक्तियों’ पर जाएं।
- अब, स्पेशल ऑफिसर भर्ती संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- आवेदन लिंक पर क्लिक करें और रजिस्ट्रेशन करें।
- इसके बाद लॉगिन करके और आवेदन फॉर्म भरें।
- दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क का भुगतान करें।
- भरे गए आवेदन फॉर्म को सबमिट करें और प्रिंट निकाल लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल