ICSI CSEET October Result 2026: सीएसईईटी अक्टूबर सत्र का रिजल्ट घोषित, icsi.edu पर चेक करें परिणाम

Santosh Kumar | November 15, 2026 | 01:59 PM IST | 1 min read

परिणाम के साथ, प्रत्येक उम्मीदवार के लिए विषय-वार अंक भी जारी किए गए हैं। वेबसाइट पर 'ई-रिजल्ट-कम-मार्क्स स्टेटमेंट' अपलोड किया गया है।

CSEET Exam Complete Guide

Candidates can download this e-book to know all the details related to CSEET such as eligibility criteria, exam pattern, syllabus, study material and other related information.

Check Now
सीएसईईटी अक्टूबर सत्र का स्कोरकार्ड लिंक अब एक्टिव है। (प्रतीकात्मक-विकिमीडिया कॉमन्स)

नई दिल्ली: इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (आईसीएसआई) ने अक्टूबर 2026 में आयोजित 'कंपनी सेक्रेटरी एग्जीक्यूटिव एंट्रेंस टेस्ट' (सीएसईईटी) के परिणाम घोषित कर दिए हैं। परिणाम आज दोपहर 2 बजे आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu पर जारी किए गए। यह परीक्षा 1 से 6 अक्टूबर के बीच आयोजित की गई। सीएसईईटी अक्टूबर सत्र का स्कोरकार्ड लिंक अब एक्टिव है।

उम्मीदवार रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर का उपयोग करके परिणाम देख सकेंगे। परिणाम के साथ, प्रत्येक उम्मीदवार के लिए विषय-वार अंक भी जारी किए गए हैं। वेबसाइट पर 'ई-रिजल्ट-कम-मार्क्स स्टेटमेंट' अपलोड किया गया है।

कोई भी फिजिकल कॉपी जारी नहीं की जाएगी। सीएसईईटी अक्टूबर 2026 परीक्षा पास करने के लिए, उम्मीदवारों को प्रत्येक पेपर में कम से कम 40 प्रतिशत अंक और कुल मिलाकर 50 प्रतिशत अंक प्राप्त करना आवश्यक है।

ICSI CSEET October Result 2026: सीएसईईटी रिजल्ट कैसे चेक करें?

उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से आईसीएसआई सीएसईईटी परिणाम की जांच या डाउनलोड कर सकते हैं-

  • आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu पर जाएं।
  • सीएसईईटी अक्टूबर रिजल्ट से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • सीएसईईटी स्कोरकार्ड देखने के लिए लॉगिन विवरण दर्ज करें।
  • सबमिट करने के बाद सीएसईईटी रिजल्ट स्क्रीन पर दिखेगा।
  • इसमें अपने अंको की जांच करें और स्कोरकार्ड डाउनलोड करें।

Also read Delhi University: दुर्लभ बीमारी से जूझ रही बच्ची के इलाज के लिए डीयू ने दी 17 करोड़ की सहायता को मंजूरी

CSEET October Result 2026: अंकों के सत्यापन की सुविधा कब?

सफल उम्मीदवार 'कंपनी सेक्रेटरी एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम' में प्रवेश लेने के पात्र होंगे। परिणाम घोषित होने के अगले दिन, यानी 16 नवंबर से अंकों के सत्यापन की सुविधा उपलब्ध हो जाएगी। यह प्रक्रिया 6 दिसंबर तक खुली रहेगी।

इसके लिए प्रति विषय 250 रुपये का शुल्क देना होगा। उत्तर पुस्तिकाओं की जांच करने या उनकी प्रमाणित प्रतियां प्राप्त करने के लिए अलग से आवेदन भी किए जा सकते हैं। अगला सीएसईईटी सत्र 1 से 4 फरवरी के बीच होना है।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]