ICSI CSEET October 2026 Result: आईसीएसआई सीएसईईटी अक्टूबर रिजल्ट डेट घोषित, 15 नवंबर से कर सकेंगे डाउनलोड
Saurabh Pandey | November 13, 2026 | 11:50 AM IST | 1 min read
आईसीएसआई ने सीएसईईटी अक्टूबर परीक्षा का रिजल्ट जारी करने की डेट घोषित कर दी है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अब 15 नवंबर से अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे।
नई दिल्ली :
इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया ने 'कंपनी सेक्रेटरी एग्जिक्यूटिव एंट्रेंस टेस्ट' (CSEET) अक्टूबर 2026 सत्र का परिणाम जारी करने की तिथि घोषित कर दी है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों के लिए रिजल्ट रिजल्ट 15 नवंबर को जारी किया जाएगा। रिजल्ट लिंक आधिकारिक वेबसाइट पर दोपहर 2 बजे एक्टिव कर दिया जाएगा।
आईसीएसआई सीएसईईटी अक्टूबर 2026 सत्र का ई-रिजल्ट-कम-मार्क्स स्टेटमेंट परिणाम घोषित होने के तुरंत बाद संस्थान की वेबसाइट icsi.edu पर अपलोड कर दिया जाएगा। इस रिजल्ट-कम-मार्क्स स्टेटमेंट की कोई फिजिकल कॉपी जारी नहीं की जाएगी।
ICSI CSEET October 2026 Result: रिजल्ट डाउनलोड प्रक्रिया
- आईसीएसआई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
- सीएसईईटी अक्टूबर 2026 रिजल्ट पर क्लिक करें।
- अब रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर के साथ लॉगिन करें।
- अब अक्टूबर सेशन की मार्कशीट दिखाई देगी।
- अंत में सीएसईईटी अक्टूबर स्कोरकार्ड डाउनलोड कर लें।
ICSI CSEET October 2026 Result: क्वालिफाइंग मार्क्स
आईसीएसआई सीएसईईटी परीक्षा पास करने के लिए छात्रों को प्रत्येक पेपर में कम से कम 40% अंक और कुल मिलाकर 50% अंक प्राप्त करना होगा।
Also read RRB Group D Result 2026 Live: आरआरबी ग्रुप डी रिजल्ट जारी, जोन-वाइज मेरिट लिस्ट और कट-ऑफ करें चेक
ICSI CSEET 2027: अगली परीक्षा तिथि
अगला कंपनी सेक्रेटरी एग्जीक्यूटिव एंट्रेंस टेस्ट (CSEET) 1 फरवरी से 4 फरवरी, 2027 के बीच आयोजित किया जाएगा। ऑनलाइन आवेदन जमा करने की प्रक्रिया और परीक्षा शुल्क का भुगतान, 16 नवंबर, 2026 से शुरू होगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी