ICSI CSEET November 2025 Result: सीएस एग्जिक्यूटिव एंट्रेंस टेस्ट रिजल्ट icsi.edu पर जल्द, जानें डाउनलोड चरण
Abhay Pratap Singh | November 19, 2025 | 09:14 AM IST | 1 min read
सीएसईईटी नवंबर 2025 स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थियों को अपने आवेदन संख्या और जन्म तिथि जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
Candidates can download this e-book to know all the details related to CSEET such as eligibility criteria, exam pattern, syllabus, study material and other related information.
Check Nowनई दिल्ली: भारतीय कंपनी सचिव संस्थान (ICSI) की ओर से नवंबर 2025 सत्र के लिए कंपनी सचिव कार्यकारी प्रवेश परीक्षा (CSEET) का परिणाम जल्द ही जारी किए जाने की उम्मीद है। आधिकारिक घोषणा के बाद कैंडिडेट ऑफिशियल वेबसाइट icsi.edu के माध्यम से आईसीएसआई सीएसईईईटी नवंबर रिजल्ट 2025 जांच सकेंगे।
सीएस एग्जिक्यूटिव एंट्रेंस टेस्ट 2025 स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थियों को अपने आवेदन संख्या और जन्म तिथि जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। आईसीएसआई द्वारा डाक के माध्यम से रिजल्ट की हार्ड कॉपी नहीं भेजी जाएगी। सीएसईईईटी नवंबर 2025 परीक्षा 8 और 10 नवंबर को ऑनलाइन एवं रिमोट प्रॉक्टर्ड मोड में आयोजित की गई थी।
CSEET November 2025 scorecard: स्कोरकार्ड विवरण
सीएसईईटी नवंबर स्कोरकार्ड में उम्मीदवार निम्नलिखित विवरण जांच सकते हैं:
- उम्मीदवार का नाम
- माता-पिता/ अभिभावक का नाम
- विषयवार अधिकतम अंक
- प्रत्येक विषय में प्राप्त अंक
- कुल प्राप्तांक
- योग्यता स्कोर
- योग्यता स्थिति (उत्तीर्ण/अनुत्तीर्ण)
- परिणाम वैधता
आईसीएसआई सीएसईईटी नवंबर 2025 रिजल्ट जारी करने की तिथि और समय के बारे में अभी तक कोई आधिकारिक सूचना नहीं है। आईसीएसआई परीक्षा तिथि से 10 दिन बाद CSEET परिणाम घोषित करता है। आईसीएसआई की ओर से जल्द ही सीएसईईटी नवंबर 2025 रिजल्ट घोषित होने की संभावना है।
सीएस एग्जिक्यूटिव एंट्रेंस टेस्ट में सफल अभ्यर्थियों को अर्हता प्राप्त करने के लिए प्रत्येक विषय में कम से कम 40% अंक तथा कुल मिलाकर 50% अंक प्राप्त करने होंगे। नवीनतम अपडेट के लिए आईसीएसआई की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
ICSI CSEET Result November 2025: कैसे डाउनलोड करें?
निम्नलिखित चरणों का पालन करके कैंडिडेट सीएसईईटी नवंबर रिजल्ट 2025 डाउनलोड कर सकते हैं:
- आईसीएसआई की आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu पर जाएं।
- होमपेज पर, ‘सीएसईईटी रिजल्ट नवंबर 2025’ लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन विंडो में आवेदन संख्या और जन्म तिथि दर्ज करें व सबमिट करें।
- CSEET स्कोरकार्ड पीडीएफ जांचें, डाउनडो करें और प्रिंट निकालें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार