Trusted Source Image

ICSI CSEET May 2024: आईसीएसआई सीएसईईटी मई परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी; icsi.edu से करें डाउनलोड

Santosh Kumar | April 24, 2024 | 07:18 PM IST | 1 min read

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे एप्लिकेशन नंबर, पासवर्ड की आवश्यकता होगी।

Back

CSEET Exam Complete Guide

Candidates can download this e-book to know all the details related to CSEET such as eligibility criteria, exam pattern, syllabus, study material and other related information.

Check Now
आईसीएसआई सीएसईईटी मई परीक्षा 4 मई को आयोजित की जाएगी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक))
आईसीएसआई सीएसईईटी मई परीक्षा 4 मई को आयोजित की जाएगी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक))

नई दिल्ली: इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (आईसीएसआई) ने कंपनी सेक्रेटरी एग्जीक्यूटिव एंट्रेंस टेस्ट (सीएसईईटी) मई 2024 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा आईसीएसआई द्वारा 4 मई को आयोजित की जाएगी।

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे एप्लिकेशन नंबर, पासवर्ड की आवश्यकता होगी। आईसीएसआई ने एक अधिसूचना जारी कर उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड जारी होने की जानकारी दी है। इसके अलावा इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया ने एडमिट कार्ड का लिंक भी जारी कर दिया है।

बता दें कि आईसीएसआई ने सीएसईईटी जुलाई 2024 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। जो उम्मीदवार जुलाई सत्र की परीक्षा में भाग लेना चाहते हैं, वे 15 जून 2024 तक आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन पत्र भर सकते हैं। सीएसईईटी जुलाई सत्र परीक्षा 2024 6जुलाई को आयोजित होने वाली है।

Also readCSEET 2024 July Session: सीएसईईटी जुलाई परीक्षा पंजीकरण विंडो ओपन, smash.icsi.edu पर करें अप्लाई

ICSI CSEET May 2024 Admit Card: ऐसे करें डाउनलोड

उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके आईसीएसआई सीएसईईटी मई परीक्षा प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं-

  • प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए इस लिंक पर जाएं- admitcardbuilder2.azurewebsites.net/app/E2247K49C28/
  • पोर्टल पर आवेदन संख्या और पासवर्ड दर्ज करें।
  • ICSI CSEET Admit Card स्क्रीन पर दिखेगा।
  • इसमें शामिल डिटेल को जांचें और डाउनलोड करें।

इसके अलावा संस्थान ने जारी नोटिस में कहा है कि सर्वोत्तम परिणामों के लिए कृपया एडमिट कार्ड देखने और प्रिंट करने के लिए Google Chrome या Internet Explorer 8.0 और उससे ऊपर के संस्करण का उपयोग करें।

सीएसईईटी एडमिट कार्ड 2024 में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, पता और समय सहित परीक्षा केंद्र का विवरण, फोटोग्राफ, हस्ताक्षर, परीक्षा की तारीख और परीक्षा के निर्देश जैसे आवश्यक विवरण शामिल हैं।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications