ICSI CSEET June Result 2026: आईसीएसआई सीएसईईटी जून रिजल्ट कल icsi.edu पर होगा जारी
Saurabh Pandey | July 14, 2026 | 10:43 AM IST | 1 min read
सीएसईईटी जून रिजल्ट के साथ-साथ हर कैंडिडेट के सब्जेक्ट-वाइज मार्क्स का विवरण इंस्टीट्यूट की आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu पर उपलब्ध कराया जाएगा।
नई दिल्ली : इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (ICSI) ने कंपनी सेक्रेटरी एग्जिक्यूटिव एंट्रेंस टेस्ट (CSEET) जून 2026 के रिजल्ट की तारीख का ऐलान कर दिया है। सीएसईईटी जून का रिजल्ट कल 15 जुलाई, 2026 को घोषित किया जाएगा। नतीजे दोपहर 2 बजे घोषित किए जाएंगे। जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए हैं, वे आईसीएसआई की आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu पर आधिकारिक सूचना देख सकते हैं।
सीएसईईटी जून रिजल्ट के साथ-साथ सभी उम्मीदवारों के सब्जेक्ट-वाइज मार्क्स का विवरण इंस्टीट्यूट की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराया जाएगा। रिजल्ट घोषित होने के तुरंत बाद, सीएसईईटी जून 2026 सेशन का ऑफिशियल ई-रिजल्ट-कम-मार्क्स स्टेटमेंट इंस्टीट्यूट की आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu पर अपलोड कर दिया जाएगा, जिससे कि उम्मीदवार इसे अपने रेफरेंस, इस्तेमाल और रिकॉर्ड के लिए डाउनलोड कर सकें। कैंडिडेट्स को सीएसईईटी जून रिजल्ट-कम-मार्क्स स्टेटमेंट की कोई फिजिकल कॉपी जारी नहीं की जाएगी।
ICSI CSEET June 2026: रिजल्ट डाउनलोड प्रक्रिया
- आईसीएसआई की आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu पर जाएं।
- होम पेज पर ICSI CSEET जून रिजल्ट 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- एक नया पेज खुलेगा, जहां उम्मीदवारों को अपनी लॉगिन जानकारी दर्ज करें।
- अब सबमिट पर क्लिक करें, और आपका रिजल्ट दिखाई देगा।
- अपना रिजल्ट देखें और पेज डाउनलोड करें।
- अंत मे रिजल्ट पीडीएफ की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
Also read UP ITI Admission 2026: यूपी आईटीआई प्रवेश के लिए पंजीकरण आज से scvtup.in पर शुरू, अंतिम तिथि 4 अगस्त
ICSI CSEET June 2026: परीक्षा कब हुई थी?
सीएसईईटी परीक्षा 1 जून से 4 जून, 2026 तक आयोजित की गई थी। पहले दिन बिजनेस कम्युनिकेशन का पेपर हुआ, दूसरे दिन फंडामेंटल्स ऑफ अकाउंटिंग का पेपर हुआ, तीसरे दिन इकोनॉमिक एंड बिजनेस एनवायरनमेंट का पेपर हुआ और चौथे दिन बिजनेस लॉज एंड मैनेजमेंट का पेपर हुआ। आखिरी दिन को छोड़कर बाकी सभी दिनों में परीक्षा 3 घंटे तक चली। आखिरी दिन परीक्षा की अवधि 2 घंटे थी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल