ICSI CSEET July 2024: आईसीएसआई सीएसईईटी जुलाई 2024 के लिए पंजीकरण icsi.edu पर शुरू, 15 जून लास्ट डेट
Abhay Pratap Singh | May 17, 2024 | 09:50 AM IST | 1 min read
CSEET जुलाई सत्र 2024 के लिए आवेदन फॉर्म उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट icsi.edu पर जाकर भर सकते हैं।
नई दिल्ली: इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (आईसीएसआई) ने कंपनी सेक्रेटरी एग्जिक्यूटिव एंट्रेंस टेस्ट जुलाई 2024 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। योग्य उम्मीदवारों के लिए आईसीएसआई सीएसईईटी जुलाई 2024 रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट 15 जून 2024 तय की गई है।
CSEET 2024 जुलाई सत्र के लिए आवेदन फॉर्म उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट icsi.edu पर जाकर भर सकते हैं। ICSI CSEET जुलाई 2024 के लिए पंजीकरण करने वाले आवेदकों को 2,000 रुपये शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड में करना होगा।
आईसीएसआई सीएसईईटी जुलाई 2024 परीक्षा 6 जुलाई को आयोजित की जाएगी। सीएसईईटी जुलाई 2024 परीक्षा ऑनलाइन प्रॉक्टर्ड मोड में आयोजित होगी। CSEET का आयोजन साल में चार बार जनवरी, मई, जुलाई और नवंबर महीने में किया जाता है। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।
Also read ICSI CSEET May Result 2024: आईसीएसआई सीएसईईटी मई रिजल्ट icsi.edu पर जारी, स्कोर कार्ड डाउनलोड करें
सीएसईईटी जुलाई 2024 के लिए कक्षा 12वीं या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण उम्मीदवार आवेदन के लिए पात्र होंगे। आईसीएसआई सीएसईईटी जुलाई 2024 के लिए पंजीकरण करने वाले उम्मीदवारों को आवेदक की फोटो एवं हस्ताक्षर, जन्म व जाति प्रमाण पत्र और सरकारी पहचान पत्र की आवश्यकता होगी।
जिन अभ्यर्थियों ने आईसीएसआई फाउंडेशन, आईसीएआई अंतिम चरण, आईसीएमएआई फाइनल स्टेज एग्जाम उत्तीर्ण की है या जिनके पास न्यूनतम 50% अंकों में स्नातक या पीजी डिग्री है, उन्हें सीएसईईटी से छूट दी गई है। ऐसे उम्मीदवार सीएस एग्जिक्यूटिव पाठ्यक्रम में सीधा प्रवेश ले सकते हैं।
CSEET July 2024 application form: कैसे आवेदन करें?
सेक्रेटरी एग्जिक्यूटिव एंट्रेंस टेस्ट जुलाई 2024 के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन कर कैंडिडेट आवेदन कर सकते हैं:
- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट icsi.edu पर विजिट करें।
- इसके बाद CSEET July 2024 आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
- अब रजिस्ट्रेशन करें और जनरेट लॉगिन विवरण से लॉगिन करें।
- उम्मीदवार अपना आवेदन फॉर्म भरें और फॉर्म सबमिट करें।
- इसके बाद कैंडिडेट शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड में करें।
- भरे गए फॉर्म को डाउनलोड करें और प्रिंटआउट निकाल लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा