ICSI CSEET 2025: आईसीएसआई सीएसईईटी जनवरी सत्र पंजीकरण icsi.edu पर शुरू, पात्रता मानदंड, परीक्षा तिथि; शुल्क
Saurabh Pandey | October 16, 2024 | 05:25 PM IST | 2 mins read
कंपनी सचिव प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए, छात्रों को प्रत्येक पेपर में कुल 50 प्रतिशत और न्यूनतम 40 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे। परीक्षा में कोई नकारात्मक अंकन नहीं है।
नई दिल्ली : इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (आईसीएसआई) ने कंपनी सेक्रेटरी एग्जिक्यूटिव एंट्रेंस टेस्ट (सीएसईईटी) जनवरी 2025 के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया आज यानी 16 अक्टूबर 2024 से ऑनलाइन शुरू कर दिया है। सीएसईईटी 2025 में शामिल होने के इच्छुक उम्मीदवार आईसीएसआई की आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 15 दिसंबर, 2024 तक है।
जो उम्मीदवार 12वीं या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण हैं, वे सीएस पाठ्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। ऐसे उम्मीदवारों को सीएस एग्जिक्यूटिव राउंड के लिए अर्हता प्राप्त करने के लिए सीएसईईटी के लिए आवेदन करना होगा।
ICSI CSEET 2025: परीक्षा तिथि
सीएसईईटी जनवरी परीक्षा 11 जनवरी, 2025 को आयोजित की जाएगी। वहीं नवंबर के लिए आगामी सीएसईईटी 2024 परीक्षा 9 नवंबर, 2024 को आयोजित होने वाली है, जिसके लिए पंजीकरण समाप्त हो गए हैं। सीएसईईटी परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवार सीएस कार्यकारी परीक्षा में बैठने के पात्र होंगे।
ICSI CSEET 2025: आवेदन शुल्क
कंपनी सेक्रेटरी एग्जिक्यूटिव एंट्रेंस टेस्ट में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को 2000 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा।
ICSI CSEET 2025: परीक्षा पैटर्न
कंपनी सेक्रेटरी एग्जिक्यूटिव एंट्रेंस टेस्ट चार विषयों के आधार पर छात्रों का मूल्यांकन करेगी, जिसमें बिजनेस कम्युनिकेशन, लीगल एप्टीट्यूड और लॉजिकल रीजनिंग, इकोनॉमिक एंड बिजनेस एनवायरनमेंट और करंट अफेयर्स और क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड शामिल हैं। परीक्षा देश भर में कहीं से भी रिमोट प्रॉक्टर्ड मोड में आयोजित की जाएगी, जहां छात्रों पर पर्यवेक्षकों द्वारा ऑनलाइन निगरानी की जाएगी।
ICSI CSEET 2025: पात्रता मानदंड
कंपनी सचिव प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए, छात्रों को प्रत्येक पेपर में कुल 50 प्रतिशत और न्यूनतम 40 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे। परीक्षा में कोई नकारात्मक अंकन नहीं है। संस्थान ने यह भी स्पष्ट किया कि उम्मीदवारों को सीएसईईटी में कैलकुलेटर, पेन/पेंसिल, कागज/नोटबुक का उपयोग करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) सीएस योग्यता को स्नातकोत्तर डिग्री के समकक्ष मान्यता देता है।
ICSI CSEET क्या है?
कंपनी सेक्रेटरी एग्जिक्यूटिव एंट्रेंस टेस्ट (सीएसईईटी) आईसीएसआई द्वारा आयोजित एक प्रवेश स्तर की परीक्षा है। CSEET परीक्षा साल में चार बार जनवरी, मई, जुलाई और नवंबर में आयोजित की जाती है। सीएसईईटी के लिए पंजीकरण पूरे वर्ष खुले रहते हैं। सीएसईईटी परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवार सीएस पाठ्यक्रम के आगे के स्तरों के लिए उपस्थित हो सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल