ICSI CS June Result 2025: आईसीएसआई सीएस प्रोफेशनल जून रिजल्ट icsi.edu पर जारी, ऐसे करें डाउनलोड
Saurabh Pandey | August 25, 2025 | 10:52 AM IST | 2 mins read
आईसीएसआई सीएस प्रोफेशनल जून रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपना 17 अंकों का पंजीकरण नंबर दर्ज करना होगा।
नई दिल्ली : इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (आईसीएसआई) ने आज यानी 25 अगस्त को सीएस प्रोफेशनल जून परीक्षा रिजल्ट 2025 जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu पर अपनी मार्कशीट देख और डाउनलोड कर सकते हैं। आईसीएसआई सीएस प्रोफेशनल जून रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपना 17 अंकों का पंजीकरण नंबर दर्ज करना होगा।
आईसीएसआई सीएस प्रोफेशनल जून रिजल्ट उम्मीदवारों के व्यक्तिगत विषयवार अंकों के विवरण के साथ संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।
सीएस प्रोफेशनल परीक्षा (सिलेबस 2022) का ई-रिजल्ट-कम-मार्कशीट विवरण, रिजल्ट घोषित होने के तुरंत बाद संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जाएगा, जिससे कि उम्मीदवार इसे अपने उपयोग और रिकॉर्ड के लिए डाउनलोड कर सकें।
ICSI CS June Result 2025: रिजल्ट डाउनलोड की प्रक्रिया
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu पर जाएं।
- होमपेज पर आईसीएसआई सीएस प्रोफेशनल जून 2025 रिजल्ट पर क्लिक करें।
- अब रोल नंबर/पंजीकरण संख्या और पासवर्ड का उपयोग करके लॉगिन करें।
- अपना रिजल्ट देखने के लिए सबमिट पर क्लिक करें।
- आईसीएसआई सीएस प्रोफेशनल जून 2025 रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- अब इसे देखें और डाउनलोड करें।
ICSI CS June Result 2025: रिजल्ट-कम-मार्कशीट विवरण
सीएस प्रोफेशनल प्रोग्राम (सिलेबस 2017 और सिलेबस 2022) परीक्षा का रिजल्ट-कम-मार्कशीट विवरण, परिणाम घोषित होने के तुरंत बाद उम्मीदवारों के पंजीकृत पते पर भेज दिया जाएगा। यदि किसी भी उम्मीदवार को परिणाम घोषित होने के 30 दिनों के भीतर रिजल्ट-कम-मार्कशीट विवरण की फिजिकल प्रति प्राप्त नहीं होती है, तो उन्हें अपने विवरण के साथ संस्थान से exam@icsi.edu पर संपर्क करना होगा।
ICSI CS December: आईसीएसआई सीएस दिसंबर परीक्षा शेड्यूल
आईसीएसआई सीएस जून 2025 के रिजल्ट्स की विस्तृत जानकारी के साथ, आईसीएसआई ने सीएस परीक्षाओं के अगले सत्र की तिथियां भी जारी कर दी हैं। जारी तिथियों के अनुसार, आईसीएसआई सीएस दिसंबर 2025 परीक्षाएं प्रोफेशनल प्रोग्राम (सिलेबस 2022) और एग्जिक्यूटिव प्रोग्राम (सिलेबस 2022) के लिए 22 से 29 दिसंबर, 2025 तक आयोजित की जाएंगी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल