ICSI CS December 2025: आईसीएसआई सीएस दिसंबर पंजीकरण 26 अगस्त से होगा शुरू, आवेदन शुल्क, परीक्षा तिथि
Saurabh Pandey | August 21, 2025 | 08:14 PM IST | 1 min read
आईसीएसआई सीएस दिसंबर 2025 परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षार्थियों को प्रश्नपत्र पढ़ने के लिए दोपहर 2 बजे से 2:15 बजे तक 15 मिनट का अतिरिक्त समय दिया गया है।
नई दिल्ली : भारतीय कंपनी सचिव संस्थान (ICSI) की तरफ से कंपनी सचिव (सीएच) दिसंबर 2025 परीक्षा के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया 26 अगस्त से शुरू होगी। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
आधिकारिक सूचना के अनुसार, आईसीएसआई सीएस दिसंबर 2025 के लिए पंजीकरण करने की अंतिम तिथि बिना विलंब शुल्क के 26 सितंबर है। जो उम्मीदवार इस समय अवधि के दौरान आवेदन करने से चूक जाते हैं, वे इसके बाद विलंब शुल्क का भुगतान करके 10 अक्टूबर, 2025 तक पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे।
ICSI CS December 2025: परीक्षा तिथि
आईसीएसआई सीएस दिसंबर 2025 परीक्षा 22 दिसंबर से 29 दिसंबर, 2025 तक आयोजित होने वाली है। उम्मीदवार निर्धारित दिशानिर्देशों के अनुसार अंग्रेजी या हिंदी में परीक्षा देने का विकल्प चुन सकते हैं। एग्जिक्यूटिव कार्यक्रम के लिए, फरवरी 2025 से पहले पंजीकृत छात्रों को एक दिवसीय ओरिएंटेशन प्रोग्राम (ओडीओपी) भी पूरा करना आवश्यक है, जबकि फरवरी 2025 के बाद पंजीकृत छात्रों को केवल प्री-एग्जामिनेशन टेस्ट पूरा करना होगा।
Also read BFSI: बैंकिंग एवं वित्तीय सेवा क्षेत्र में 2030 तक 2,50,000 नौकरियां सृजित होंगी - रिपोर्ट
ICSI CS December 2025: प्रोग्राम शुल्क
|
प्रोग्राम शुल्क विवरण
|
शुल्क
|
प्रकार
|
|---|---|---|
|
एग्जिक्यूटिव प्रोग्राम
|
1500 रुपये प्रति ग्रुप
|
प्रति ग्रुप
|
|
प्रोफेशनल प्रोग्राम
|
1800 रुपये प्रति ग्रुप
|
प्रति ग्रुप
|
|
परीक्षा फॉर्म विलंब शुल्क
|
250 रुपये
|
समष्टि (Lumpsum)
|
|
परीक्षा केंद्र / समूह / माध्यम / वैकल्पिक विषय में परिवर्तन शुल्क
|
250 रुपये
|
प्रति परिवर्तन
|
|
अतिरिक्त समूह जोड़ने का शुल्क
|
250 रुपये
|
सर्विस शुल्क (परीक्षा शुल्क के अतिरिक्त)
|
|
विदेशी परीक्षा केंद्र (दुबई) से परीक्षा देने पर अधिभार (सामान्य शुल्क के अतिरिक्त)
|
US$100 या समतुल्य भारतीय रुपये
|
—
|
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल