CISCE Board Result 2024: आईसीएसई कक्षा 10वीं, आईएससी कक्षा 12वीं परिणाम cisce.org पर जारी, डाउनलोड करें
Abhay Pratap Singh | May 6, 2024 | 11:36 AM IST | 2 mins read
आईसीएसई और आईएससी परीक्षा में उपस्थित हुए छात्र एसएमएस और डिजिलॉकर के माध्यम से भी अपना परिणाम देख सकते हैं।
नई दिल्ली: काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) ने आज यानी 6 मई को आईसीएसई कक्षा 10वीं और आईएससी कक्षा 12वीं का परिणाम जारी कर दिया है। सीआईएससीई बोर्ड परीक्षा 2024 में शामिल हुए छात्र आधिकारिक वेबसाइट cisce.org पर जाकर अपना सीआईएससीई परीक्षा परिणाम देख सकते हैं।
इंडियन सर्टिफिकेट ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (आईसीएसई) कक्षा 10वीं और इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट (आईएससी) कक्षा 12वीं परीक्षा परिणाम डाउनलोड करने के लिए स्टूडेट्स को लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे यूनिक आईडी, रोल नंबर और जन्मतिथि की आवश्यकता होगी। सीआईएससीई द्वारा रिजल्ट लिंक वेबसाइट results.cisce.org और cisce.gov.in पर भी उपलब्ध कराई गई है।
आईसीएसई और आईएससी परीक्षा में शामिल हुए छात्र ऑफिशियल वेबसाइट के अलावा एसएमएस और डिजिलॉकर के माध्यम से भी अपना परिणाम देख सकते हैं। आईसीएसई कक्षा 10वीं की परीक्षा 21 फरवरी से 28 मार्च तक और आईएससी कक्षा 12वीं परीक्षा 12 फरवरी से 3 अप्रैल तक आयोजित की गई थी। सीआईएससीई रिजल्ट 2024 में प्राप्त अंकों से असंतुष्ट छात्रों को पेपरों की दोबारा जांच कराने का मौका दिया जाएगा।
ICSE and ISC Results 2024: डाउनलोड प्रक्रिया
आईसीएसई और आईएससी रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए छात्रों को नीचे दिए गए चरणों का पालन करना होगा:
- सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cisce.org पर जाएं।
- होमपेज पर, ICSE या ISC रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद छात्र अपना लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज कर सबमिट करें।
- आईसीएसई या आईएससी रिजल्ट 2024 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- छात्र इसे जांचें और पीडीएफ फाइल डाउनलोड करें।
- आगे की जरूरत के लिए प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
CISCE ICSE, ISC Result 2024: डिजिलॉकर से रिजल्ट कैसे देखें?
निम्नलिखित चरणों का पालन कर छात्र डिजिलॉकर से सीआईएससीई मैट्रिक, इंटरमीडिएट रिजल्ट देख सकते हैं:
- सबसे पहले डिजिलॉकर वेबसाइट https://results.digilocker.gov.in पर विजिट करें।
- होमपेज पर उपलब्ध CISCE बोर्ड रिजल्ट सेक्शन पर क्लिक करें।
- ISC 12th या ICSE 10th रिजल्ट 2024 लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद इंडेक्स नंबर और डेट ऑफ बर्थ दर्ज कर सबमिट करें।
- अब छात्र अपना सीआईएससीई बोर्ड रिजल्ट 2024 देख सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 के लिए परसेंटाइल, रॉ मार्क्स व नॉर्मलाइजेशन का सरल विश्लेषण जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी पटना के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग