ICAR AIEEA PG 2024 Admit Card: आईसीएआर एआईईईए पीजी एडमिट कार्ड जारी, डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
Santosh Kumar | June 26, 2024 | 10:25 AM IST | 1 min read
उम्मीदवार आईसीएआर एआईईईए पीजी 2024 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए अपने लॉगिन विवरण जैसे पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करना होगा।
नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने अखिल भारतीय प्रवेश परीक्षा (एआईईईए पीजी) और अखिल भारतीय प्रतियोगी परीक्षा (एआईसीई)- जेआरएफ/एसआरएफ (पीएचडी) 2024 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट exam.nta.ac.in/ICAR पर जाकर आईसीएआर एआईईईए पीजी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। आईसीएआर एआईईईए पीजी परीक्षा 29 जून को आयोजित की जाएगी।
उम्मीदवार आईसीएआर एआईईईए पीजी 2024 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए अपने लॉगिन विवरण जैसे पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करना होगा। एनटीए ने कहा है कि एडमिट कार्ड डाक से नहीं भेजे जाएंगे। उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड को विकृत नहीं करना चाहिए और उसमें दी गई किसी भी जानकारी में बदलाव नहीं करना चाहिए।
ICAR AIEEA PG 2024: परीक्षा पैटर्न
आईसीएआर एआईईईए पीजी परीक्षा कंप्यूटर आधारित मोड में ऑनलाइन आयोजित की जाएगी। परीक्षा में कुल 120 बहुविकल्पीय प्रकार के प्रश्न होंगे। आईसीएआर एआईईईए पीजी 2024 पेपर का माध्यम अंग्रेजी और हिंदी होगा। आईसीएआर एआईईईए पीजी 2024 कुल 480 अंकों का है।
उम्मीदवारों को प्रत्येक सही उत्तर के लिए 4 अंक मिलेंगे और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1 अंक की निगेटिव मार्किंग होगी। एनटीए ने परीक्षा के लिए सिटी स्लिप पहले ही जारी कर दी है। इसमें उम्मीदवार का नाम, उनके लिए निर्धारित परीक्षा और परीक्षा केंद्र का शहर जैसे विवरण शामिल हैं।
ICAR AIEEA PG 2024 Admit Card: डाउनलोड प्रक्रिया
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके ICAR AIEEA PG 2024 Admit Card डाउनलोड कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in/ICAR पर जाएं।
- होमपेज पर, ICAR AIEEA PG 2024 Admit Card Link पर क्लिक करें।
- लॉगिन विवरण जैसे पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि दर्ज करें।
- ICAR AIEEA PG 2024 सिटी स्लिप स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।
- इसमें शामिल डिटेल्स को देखें और सिटी स्लिप डाउनलोड करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’