ICAI CA September Result 2025: सीए फाउंडेशन, इंटर, फाइनल रिजल्ट जारी, icai.nic.in पर चेक करें स्कोरकार्ड
Santosh Kumar | November 3, 2025 | 11:07 AM IST | 1 min read
सीए सितंबर रिजल्ट 2025 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को पोर्टल पर पंजीकरण संख्या और पासवर्ड का उपयोग करना होगा।
Download this e-book to know more about the certificate courses.
Download Nowनई दिल्ली: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) ने आज सितंबर 2025 सत्र के लिए चार्टर्ड अकाउंटेंसी (सीए) फाउंडेशन, फाइनल, इंटरमीडिएट परीक्षाओं के परिणाम घोषित कर दिए हैं। उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट icai.nic.in या icaiexam.icai.org पर जाकर अपने स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। आईसीएआई सीए रिजल्ट 2025 डाउनलोड करने की प्रक्रिया इस लेख में आगे दी गई है।
आईसीएआई ने सीए फाउंडेशन, इंटर और फाइनल रिजल्ट के साथ सीए फाउंडेशन, इंटर और फाइनल मेरिट लिस्ट भी जारी कर दी है। उम्मीदवार रोल नंबर का उपयोग करके आईसीएआई सीए सितंबर मेरिट लिस्ट 2025 देख सकते हैं।
आईसीएआई सीए सितंबर रिजल्ट 2025 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक पोर्टल पर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल पंजीकरण संख्या और पासवर्ड का उपयोग करना होगा। आईसीएआई सीए 2025 परीक्षा दो ग्रुप में हुई थी।
ICAI CA Result 2025: आईसीएआई सीए स्कोरकार्ड विवरण
सीए सितंबर फाइनल परीक्षाएं ग्रुप 1 के लिए 3, 6 और 8 सितंबर को और ग्रुप 2 के लिए 10, 12 और 14 सितंबर को हुई। ग्रुप 1 के लिए सीए इंटर परीक्षाएं 4, 7 और 9 सितंबर को हुई, जबकि ग्रुप 2 के पेपर 11, 13 और 15 सितंबर को कराई गई।
इसके बाद, सीए फाउंडेशन परीक्षाएं 16, 18, 20 और 22 सितंबर को आयोजित की गईं। सीए रिजल्ट में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, व्यक्तिगत विषय के अंक, प्राप्त कुल अंक, उत्तीर्ण स्थिति और कार्यक्रम में प्राप्त कुल अंक जैसे विवरण शामिल हैं।
ICAI CA September Result 2025: सीए रिजल्ट कैसे चेक करें?
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके सीए फाउंडेशन, इंटर और फाइनल सितंबर रिजल्ट 2025 डाउनलोड कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट icai.nic.in/caresult पर जाएं।।
- सीए फाउंडेशन, इंटर और फाइनल रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- अब अपना रोल नंबर और पंजीकरण नंबर दर्ज करें।
- अब रिजल्ट अगले पेज पर प्रदर्शित होगा।
- अपने अंक चेक करें और स्कोरकार्ड डाउनलोड करें।
अगली खबर
]IBPS Clerk 2025 Prelims Result Live: आईबीपीएस क्लर्क प्रीलिम्स रिजल्ट जल्द @ibps.in; कटऑफ, लेटेस्ट अपडेट
आईबीपीएस क्लर्क स्कोरकार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, पंजीकरण संख्या, कैटेगरी, श्रेणीवार सेक्शनल कट ऑफ, सेक्शनवाइज स्कोर और कुल अंक सहित अन्य महत्वपूर्ण विवरण की जांच कर सकते हैं।
Abhay Pratap Singh | 1 min readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल