ICAI CA May Exam 2024: आईसीएआई सीए मई के लिए सुधार विंडो दोबारा खुलेगा, 27 मार्च से कर सकेंगे करेक्शन
Abhay Pratap Singh | March 24, 2024 | 06:19 PM IST | 2 mins read
सीए इंटरमीडिएट और फाइनल परीक्षाएं दो चरणों में आयोजित की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक नोटिफिकेशन देख सकते हैं।
नई दिल्ली: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) ने सीए मई इंटर, फाइनल 2024 के लिए करेक्शन विंडो को री-ओपन करने की घोषणा की है। उम्मीदवार 27 मार्च सुबह 10 बजे से ऑफिशियल वेबसाइट https://eservices.icai.org पर एप्लीकेशन फॉर्म में ऑनलाइन करेक्शन कर सकेंगे।
Recommended: Download Free Important E-Books Releated to ICAI Exam Preparation. Click Here
Admission Alert: Ahmedabad University inviting applications for MS in Quantitative Finance.
सीए मई इंटरमीडिएट एंड फाइनल एग्जाम के लिए सुधार विंडो की अंतिम तिथि 29 मार्च रात 11:59 बजे तक निर्धारित की गई है। इस दौरान उम्मीदवार परीक्षा शहर, समूह और माध्यम में बदलाव कर सकेंगे। नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवार संस्थान की वेबसाइट www.icai.org पर विजिट कर सकते हैं।
आईसीएआई सीए मई इंटरमीडिएट और फाइनल परीक्षाएं दो चरणों ग्रुप-1 और ग्रुप-2 में आयोजित की जाएगी। आईसीएआई द्वारा सीए फाइनल परीक्षा 2 मई से 16 मई के बीच और सीए इंटरमीडिएट मई 2024 परीक्षा 3 मई से 17 मई के बीच आयोजित होगी।
सीए फाइनल और इंटरमीडिएट मई 2024 परीक्षा देश भर के 290 शहरों और विदेश के 8 शहरों में आयोजित की जाएगी। वहीं, आईसीएआई परीक्षा शुरू होने से करीब 15 दिन पहले सीए मई इंटर एंव फाइनल एडमिट कार्ड जारी करेगा। लोकसभा 2024 चुनाव की घोषणा के बाद CA फाइनल और इंटरमीडिएट मई 2024 परीक्षा तिथियों में बदलाव किया गया है।
संशोधित कार्यक्रम के अनुसार सीए फाइनल परीक्षा ग्रुप-1 का आयोजन 2, 4, 8 मई और ग्रुप-2 के लिए एग्जाम 10, 14 और 16 मई को आयोजित की जाएगी। वहीं, सीए इंटरमीडिएट मई 2024 के लिए ग्रुप-1 की परीक्षा 3, 5, 9 मई और ग्रुप-2 के लिए 11, 15, 17 मई को आयोजित होगी।
वहीं, इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया द्वारा 14 और 16 मई 2024 को अंतरराष्ट्रीय कराधान - मूल्यांकन परीक्षा (INTT - AT) आयोजित की जाएगी। संस्थान ने जारी अधिसूचना में बताया कि 25 जनवरी और 19 मार्च की महत्वपूर्ण घोषणाएं www.icai.org पर उम्मीदवार पढ़ सकते हैं, इसके अलावा अन्य विवरण अपरिवर्तित रहेंगे।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल