ICAI CA May 2024: सीए फाउंडेशन, इंटर, फाइनल परीक्षा आवेदन सुधार विंडो की अंतिम तिथि कल, ये विवरण बदलें
Santosh Kumar | March 8, 2024 | 12:40 PM IST | 1 min read
सीए फाउंडेशन, इंटरमीडिएट और फाइनल परीक्षाएं मई-जून में दो चरणों में आयोजित की जाएंगी। 18वीं लोकसभा चुनाव के मद्देनजर इसके शेड्यूल में बदलाव भी हो सकता है।
नई दिल्ली: आईसीएआई सीए फाउंडेशन, इंटरमीडिएट और फाइनल परीक्षाओं के लिए आवेदन सुधार विंडो की आखिरी तारीख कल यानी 9 मार्च है। जिन उम्मीदवारों के आवेदन पत्र में त्रुटियां हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट icai.org या eservices.icai.org से विवरण ठीक कर सकते हैं। अभ्यर्थियों के लिए करेक्शन विंडो 3 मार्च से खोली गई है।
Recommended: Download Free Important E-Books Releated to ICAI Exam Preparation. Click Here
Admission Alert: Ahmedabad University inviting applications for MS in Quantitative Finance.
सीए फाउंडेशन, इंटरमीडिएट और फाइनल परीक्षा तय कार्यक्रम के अनुसार, सीए इंटर, फाइनल परीक्षा दो चरणों में आयोजित किया जाएगा। ग्रुप 1 के लिए सीए इंटरमीडिएट परीक्षा 3, 5, 7 मई को और ग्रुप 2 के लिए 9, 11, 13 मई को होगी।
इसी तरह सीए फाइनल ग्रुप 1 और 2 की परीक्षाएं क्रमशः 2 से 6 मई और 8 से 12 मई को आयोजित की जाएंगी। वहीं फाउंडेशन कोर्स की परीक्षाएं 20, 22, 24 और 26 जून को होनी हैं। हालांकि, 18वीं लोकसभा चुनाव के मद्देनजर इसके कार्यक्रम में बदलाव हो सकता है।
ICAI CA May 2024: इन विवरणों में करें बदलाव
उम्मीदवारों को निम्नलिखित विवरण में आईसीएआई सीए 2024 आवेदन पत्र में बदलाव करने की अनुमति है
- उम्मीदवार के नाम में वर्तनी संबंधी त्रुटियां
- पिता के नाम में वर्तनी संबंधी त्रुटियां
- माता के नाम में वर्तनी संबंधी त्रुटियां
- जन्म तिथि
- जाति वर्ग
- पता
- दिव्यांग श्रेणी
- कॉलेज का नाम
Also read CA Exam Thrice a Year: सीए फाउंडेशन, इंटर परीक्षाएं साल में 3 बार होगी आयोजित
ICAI CA Exam 2024: ऐसे सुधारें आवेदन पत्र
आवेदन सुधार फॉर्म में सुधार करने के लिए उम्मीदवारों को कोई शुल्क नहीं देना होगा। अभ्यर्थी नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से आईसीएआई सीए मई परीक्षा आवेदन पत्र में सुधार कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट eservices.icai.org पर जाएं।
- यहां अपना लॉगिन आईडी और पासवर्ड दर्ज करें।
- आपका आवेदन प्रपत्र आपकी स्क्रीन पर चित्रित होगा।
- यहां अपने फॉर्म में करेक्शन करें।
- नीचे सेव पर क्लिक करें इसे डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
अगली खबर
]UCEED Result 2024: यूसीईईडी परिणाम uceed.iitb.ac.in पर जारी, आसान स्टेप्स से चेक करें रिजल्ट
यूसीईईडी परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट uceed.iitb.ac.in पर देख सकते हैं। स्कोरकार्ड 11 मार्च को जारी किए जाएंगे, स्कोर कार्ड डाउनलोड करने की अंतिम तिथि 12 मार्च है।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम
- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार
- JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 के लिए परसेंटाइल, रॉ मार्क्स व नॉर्मलाइजेशन का सरल विश्लेषण जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज